Breaking News Today 28 May 2026 Aaj Ki Taza Khabar: नमस्कार! 28 मई (गुरुवार) को देश और दुनिया में हो रही हर हलचल से जुडे़ अपडेट्स की इस लाइव पेशकश में आपका स्वागत है. गुरुवार को देश भर में ईद का सेलीब्रेशन जारी है. इस संबंध में संवेदनशील इलाको में पुलिस ने सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम भी किए हैं. उधर पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्धविराम फिर टूटता दिख रहा है. अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर हमला बोला है. दोनों ही पक्षों के बीच कतर में समझौते के प्रयास भी जारी है.
इसके अलावा ईंधन के बढ़ते दामों के बीच देश की विमान कंपनियों ने अपनी उड़ानों की संख्या कम करने का ऐलान किया है. एयर इंडिया और इंडिगो ने इसकी घोषणा कर दी है. खेल के क्षेत्र में बुधवार की शाम आईपीएल में सबसे कम उम्र के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम कर ली. उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में विस्फोटक 97 रन ठोक दिए. उन्होंने इस लीग में क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया और उनकी टीम अब दूसरे क्वॉलीफायर में पहुंच गई है.
#WATCH | Amritsar: As the massive fire engulfs the Rambagh area of Amritsar, fire tenders rush to the spot. Efforts to extinguish the fire are underway. https://t.co/QASq6i7I4S pic.twitter.com/otLlCjioWx
— ANI (@ANI) May 28, 2026
अमृतसर के रामगढ़ इलाके में लगी भीषण आग. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद.
#WATCH | Delhi witnesses a sudden change in the weather as rain lashes parts of the national capital.
Visuals from outside Terminal 3 of IGI airport. pic.twitter.com/dLV2nGTQY4
— ANI (@ANI) May 28, 2026
दिल्ली में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED