IPL की सबसे बड़ी चूक… कुछ लाख की वजह से छूटे वैभव सूर्यवंशी, अब दिल्ली कैपिटल्स पछतावे में डूबी! – AajTak

Feedback
वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट का वह उभरता सितारा हैं, जो आने वाले समय में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं और कुछ कर भी चुके हैं. IPL 2025 में उनकी प्रतिभा की झलक दिखी, और फिर 2026 सीजन में उन्होंने अपने खेल का रौद्र रूप सामने रख दिया. उन्हें खेलते हुए देखकर कई बार ऐसा लगता है कि यह खिलाड़ी कुछ अलग ही है- शायद एक दुर्लभ प्रतिभा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया और शायद आगे भी कम ही देखने को मिले.
बुधवार (27 मई) को उन्होंने महज 29 गेंदों पर 97 रन बनाए, 12 छक्के मारे और 5 चौके जड़े. वो क्रिस गेल के 30 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने के भी नजदीक थे. लेकिन आउट हो गए.
In case you missed it… (how did you?) 🔥🤯 pic.twitter.com/a18K4KVaGg
इस आईपीएल में वो अब तक 15 मैचों में 680 रन जड़ चुके हैं और फिलहाल ऑरेन्ज कैप होल्डर हैं. उन्होंने रिकॉर्ड की नई पर‍िभाषा गढ़ दी है. वो जब खेलने उतरते हैं, तो लगता है बस खेलते रहें, किसी भी गेंदबाज पर वो रहम नहीं करते, क‍ितना ही बड़ा नाम हो, उनके सामने छोटा हो जाता है. 
अब आईपीएल की कहानी कुछ ऐसी हो गई है कि लोग पूछते हैं कि वैभव का मैच कब है, क्योंकि असली टी20 का स्वैग तो उनकी मौजूदगी से ही द‍िखता है.  
Good morning from this cutu and his team that have made it to Q2 💗 pic.twitter.com/gutXfkewxf
15 साल के वैभव की आईपीएल में आने की कहानी बेहद द‍िलचस्प है, दरअसल- 2025 आईपीएल के लिए उन पर बोली लगी थी तो वो द‍िल्ली कैप‍िटल्स के पाले में भी जा सकते थे, लेकिन द‍िल्ली ने उनको नहीं खरीदा और राजस्थान रॉयल्स ने उनको 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. 

वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल में नीलामी की कहानी 
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन के लिए दो दिवसीय मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था. उस नीलामी में तब वैभव की उम्र 13 साल थी . वह उस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में उतरने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने थे. वैभव सूर्यवंशी की बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, लेकिन उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीद लिया था. वैभव को खरीदने के लिए दो टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ था.
यह भी पढ़ें: ‘बेबी बॉस’ वैभव की बैटिंग पर फिदा हुए ‘यूनिवर्स बॉस’, इंस्टाग्राम पोस्ट VIRAL
जब विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम नीलामी में आया था, तब उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी जंग देखने को मिली थी. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी की कीमत 30 लाख रुपये से लगातार बढ़ती गई थी और आखिरकार 1.10 करोड़ रुपये पर जाकर रुकी थी. कुल म‍िलाकर 16 बार बोली लगी थी.
यह भी पढ़ें: ‘र‍िकॉर्ड नहीं, IPL ट्रॉफी चाहिए’, शतक से चूकने पर वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, बोले- शतक फिर बन जाएंगे
अंतिम बोली राजस्थान रॉयल्स ने लगाई थी. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पीछे हटने का फैसला किया था और राजस्थान टीम ने बाजी मार ली थी. फिर वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 सीजन में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बने थे.
ऐसे लगी थी वैभव पर बोली 
वैसे वैभव का जब आईपीएल में पर्दापण हुआ था तो वो 13 साल के थे, और अब वो 15 साल के हैं. उन्होंने इतनी उम्र में वो कर द‍िखाया है, जो बडे-बड़े सूरमा उनसे डबल उम्र में नहीं कर पाते हैं. वैभव से बस यही उम्मीद रहेगी वो अपने इस कैल‍िबर को बनाए रखें, अपनी सौम्यता बनाएं रखें और आने वाले द‍िनों में भारतीय क्रिकेट का परचम बुलंद करें. 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News