दिल्ली में मौत का मलबा! साकेत मेट्रो के पास कुछ सेकंड में बिखर गई 5 मंजिला बिल्डिंग, अब भी रेस्क्यू जारी- 4 ल – India.Com

Saket Building Collapse: दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार (30 मई) को शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब मेट्रो स्टेशन के पास स्थित पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. चंद सेकंड में पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई. हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं. राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं और आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक, ये इमारत सईदुलाजाब इलाके में स्थित थी, जहां कोचिंग सेंटर, कैफे और कई कार्यालय संचालित हो रहे थे. बताया जा रहा है कि इमारत के एक हिस्से में निर्माण कार्य भी चल रहा था. शाम करीब 7:44 बजे अचानक पूरी संरचना ढह गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, सिविल डिफेंस और अन्य आपदा राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. शुरुआती घंटों में स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की और कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला. बाद में बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया. अधिकारियों के अनुसार अब तक 10 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है. कई घायलों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

राहत कार्य में आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. बचाव दल विशेष उपकरणों और सेंसर की मदद से मलबे के नीचे जीवन के संकेत तलाश रहे हैं. अधिकारियों का मानना है कि अभी भी पांच से छह लोग फंसे हो सकते हैं. यही वजह है कि रातभर और अगले दिन भी अभियान जारी रखा गया.
हादसे में घायल हुई एक छात्रा के परिजनों ने बताया कि घटना के समय आसपास के कैफे और कोचिंग संस्थानों में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे. कई छात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे. अचानक इमारत गिरने से लोग संभल भी नहीं पाए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए. सरकार ने हादसे की जांच के आदेश भी दिए हैं. शुरुआती जांच में इमारत के निर्माण और संरचनात्मक मजबूती को लेकर सवाल उठने लगे हैं. इसी बीच नगर निगम से जुड़े दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने इमारत के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से मालिक फरार है और उसकी तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. फिलहाल पूरा ध्यान बचाव अभियान पर केंद्रित है. हर गुजरते घंटे के साथ उम्मीद और चिंता दोनों बढ़ रही हैं. प्रशासन का कहना है कि मलबे में फंसे हर व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश जारी है और हादसे के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News