भारतीय मार्केट के वैन सेगमेंट में मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) का दबदबा हमेशा से रहा है। मारुति ईको देश की एकमात्र वैन है जिसने 1 मिलियन यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया है। अगर बीते महीने यानी मई, 2026 की बात करें तो मारुति ईको ने कुल 13,240 यूनिट कार की बिक्री कर डाली। जबकि ठीक एक साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 12,327 यूनिट था। बता दें कि ईको वैन सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती 7-सीटर भी मानी जाती है। आइए जानते हैं मारुति ईको की बिक्री के साथ इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
मारुति ईको की पॉपुलैरिेटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वैन सेगमेंट में करीब 90 पर्सेंट हिस्सेदारी इसी की है। बता दें कि जनवरी, 2025 में ईको ने 12 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था। जबकि साल 2025 में ईको ने करीब 1.45 लाख यूनिट्स बिक्री की। इसके अलावा, साल 2026 के जनवरी से अप्रैल महीने तक ईको की करीब 50,000 यूनिट्स बिक्री हुई। यानी अब तक इसकी करीब 14 लाख यूनिट बिक्री हो चुकी है।
₹ 5.21 – 6.36 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 4.95 – 7.73 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 18.9 – 28.49 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 21.89 – 26.79 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 11.49 – 21.29 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 19.95 – 30.2 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति सुजुकी ईको के फ्रंट में पावर स्टीयरिंग, हीटर के साथ AC, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइजर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ईको में सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम के साथ स्टैंडर्ड 6-एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं।
डिजाइन की बात करें तो ईको का लुक काफी सिंपल और बॉक्सी स्टाइल का है। मारुति ईको की साइड ग्लास, स्लाइडिंग डोर और हाई-रूफ जैसी चीजें इसे रोजमर्रा की यात्री और लोडिंग जरूरतों के लिए परफेक्ट बनाती हैं। अंदर की केबिन भी सिंपल रखी गई है जहां सीटिंग स्पेस और कार्गो कैपेसिटी पर ज्यादा फोकस किया गया है।
पावरट्रेन की बात करें तो ईको में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80bhp की पावर और 104.4Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा, ईको CNG वैरिएंट भी उपलब्ध है। ईको पेट्रोल वैरिएंट में करीब 19.7 km/l और CNG वैरिएंट में लगभग 26.8 km/kg का माइलेज देता। मार्केट में ईको की एक्स-शोरूम कीमत 5.20 लाख रुपये से शुरू होकर 6.36 लाख रुपये तक जाती है।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play