बहुत खास है 2 जून का दिन, धन-समृद्धि में वृद्धि के लिए मेष से लेकर मीन राशि वाले जरूर करें ये 5 उपाय – Hindustan Hindi News

2 June 2026 ko Mesh se Meen Rashi Wale kre Upay: 12 साल बाद 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु का कर्क गोचर एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। कर्क राशि में गुरु परम-उच्च स्थिति में आ जाते हैं और मेष से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालते हैं। ज्योतिष में गुरु को एक शुभ ग्रह माना गया है। यह धन, संपदा, वैभव, ऐश्वर्य व सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अगर व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति पहले से बलवान या उच्च स्थिति में हैं, तो यह गोचर उन्हें और ज्यादा मजबूती प्रदान करेगा। अगर कमजोर हैं, तो यह उन्हें सुधारने का सबसे उत्तम समय है। गुरु की स्थिति को जन्मकुंडली में बलवान करने व शुभ फलों की प्राप्ति के लिए कुछ उपाय करना लाभकारी होता है। उच्च गुरु को संपूर्ण ज्योतिष में सबसे शुभ योगों में एक माना गया है, इस तरह से गुरु कृपा पाने के लिए 2 जून का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए खास रहने वाला है। जानें गुरु गोचर के दिन क्या उपाय करें।

1. गुरु गोचर के दिन गुरु कृपा पाने के लिए पीले वस्त्र पहनकर “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा से धन-समृद्धि मिलती है।

2. देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए जरूरतमंद लोगों को पीली वस्तुएं जैसे चने की दाल, पीले वस्त्र, हल्दी, केसर और पीले फलों का दान करना चाहिए।

3. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करें।

4. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्मकुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए केले के पेड़ में जल अर्पित करें और उसकी जड़ में घी का दीपक जलाएं।

5. इस दिन माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाए।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु का कर्क गोचर कर्क, मीन, वृश्चिक, मिथुन, कन्या, और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। गुरु राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग शुभ प्रभाव पड़ेगा।

पंचांग के अनुसार, गुरु कर्क राशि में 2 जून को आ जाएंगे और 30 अक्टूबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। 31 अक्टूबर को गुरु सिंह राशि में गोचर करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

संक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News