Feedback
बिहार की राजधानी पटना में दो कोचिंग संचालकों के बीच कथित वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी की गई.
घटना पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके की बताई जा रही है, जहां खान सर का कोचिंग संस्थान स्थित है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, खान सर और एक प्रतिद्वंदी कोचिंग संस्थान के संचालक के बीच वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह फायरिंग हुई है. बताया जा रहा है कि कोचिंग संचालक खान सर और ज्ञान बिंदु के बीच पुराना विवाद रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है.
हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से फायरिंग के कारणों और आरोपियों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. मामले की जांच जारी है.
खबर अपडेट की जा रही है…
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू