Today Weather 24 April: NCR में हीट वेव का कहर जारी, राजस्थान में 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा – India.Com

Today Weather 24 April: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा. विभाग ने स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 24 और 25 अप्रैल को तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. इन दोनों दिनों में दोपहर और शाम के समय हीट वेव का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा.

26 अप्रैल से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां आंशिक बादल छाने की संभावना है और तापमान 42/26 डिग्री के आसपास रह सकता है. 27 और 28 अप्रैल को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों के बाद हल्की बारिश की संभावना बन रही है, जिससे गर्मी में कुछ हद तक कमी आ सकती है.

राजस्थान में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है और हालात तेजी से कठिन होते जा रहे हैं. श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा. जयपुर मौसम केंद्र ने शुक्रवार से हीटवेव का अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है. जैसलमेर में दिन-रात चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों की दिनचर्या मुश्किल कर दी है. 25 अप्रैल तक राजस्थान के उत्तरी इलाकों में कुछ जगहों पर हीटवेव चलने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं.

26 और 27 अप्रैल को जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई गई है.
उत्तर प्रदेश और उत्तरी भारत के कई हिस्सों में भीषण लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है. मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज आमतौर पर गर्म और शुष्क रहेगा, जबकि बारिश की गतिविधियां केवल पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित रहेंगी. पूरे दिन भीषण लू चलने की संभावना है, इसलिए बढ़ते तापमान से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाना जरूरी है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News