अलर्ट: देश के इस एयरपोर्ट से उड़ानें होंगी ठप, 3 महीने हफ्ते में 2 दिन रहेगा बंद; फिर 15 दिनों के लिए होगा पूरी तरह ठप – Hindustan Hindi News

अगर आप या आपका कोई परिचित अगले कुछ महीनों के दौरान श्रीनगर जाने की योजना बना रहा है तो उन्हें अपनी यात्रा की योजना बेहद सावधानी से बनाने की जरूरत पड़ेगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि आने वाले दिनों में श्रीनगर हवाई अड्डा पर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसकी वजह से वहां से आने-जाने वाली उड़ान सेवाओं के संचालन में भारी दिक्कतें आने वाली हैं। दरअसल अधिकारियों ने हवाई अड्डे को तीन महीने तक हफ्ते में दो बार बंद रखने और अक्तूबर के महीने में तो एयरपोर्ट को 15 दिनों के लिए ठप रखने का फैसला किया है। इस बारे में अधिकारियों ने कहा कि रनवे पर होने वाले जरूरी रखरखाव के काम के कारण उड़ान सेवाओं को बंद करना जरूरी हो गया था, इसलिए वहां 15 साल बाद यह काम हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे को आंशिक रूप से बंद करने का सिलसिला 1 जुलाई से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान एयरपोर्ट हर सप्ताह सोमवार और मंगलवार को यात्री उड़ानों के लिए बंद रहेगा, जबकि 1 अक्टूबर से यहां की उड़ान सेवाएं पंद्रह दिनों के लिए यानी 15 अक्तूबर तक पूरी तरह से निलंबित रहेंगी। इन 15 दिनों के दौरान जब रनवे के बीच के हिस्से की मरम्मत का काम शुरू होगा, तब हवाई अड्डा पंद्रह दिनों के लिए उड़ानों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बारे में जानकारी देते हुए हवाई अड्डा निदेशक जावेद अंजुम ने बताया कि रनवे की मरम्मत, रखरखाव और विस्तार का काम करने के लिए जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीनों में हर हफ्ते सोमवार और मंगलवार को यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित रहेंगी। उन्होंने कहा कि उड़ान सेवाओं का पूरी तरह से निलंबन 1 अक्टूबर से शुरू होगा, जब रनवे के बीच के हिस्से पर काम किया जाएगा।

अंजुम ने आगे कहा, ’15 साल के अंतराल के बाद रनवे का रखरखाव किया जा रहा है। पिछली बार यह काम साल 2011 में हुआ था। इस दौरान तीन महीनों तक सप्ताह में दो दिन उड़ानें निलंबित रहेंगी। लेकिन जब रनवे के बीच वाले हिस्से पर काम शुरू होगा, तो उस दौरान कोई भी उड़ान संचालन संभव नहीं होगा। इसलिए, 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ान संचालन निलंबित रहेंगे।’

इससे पहले, भारतीय वायु सेना द्वारा जारी एक NOTAM, या विमान चालकों के लिए नोटिस ने पहले ही श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन को सीमित कर दिया था। NOTAM के अनुसार, उड़ानें सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच ही संचालित हो सकती हैं। इसके चलते श्रीनगर हवाई अड्डे पर देर शाम और तड़के सुबह की सभी उड़ानें निलंबित हो गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पीक सीजन के दौरान, श्रीनगर हवाई अड्डे से लगभग 100 उड़ानें संचालित होती हैं, लेकिन उड़ान संचालन के सीमित समय के कारण, हवाई अड्डा वर्तमान में प्रतिदिन 40 से भी कम उड़ानों का प्रबंधन कर पा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि पहले इस योजना में 1 अगस्त से 15 अक्टूबर के बीच शनिवार और रविवार को हवाई अड्डा बंद रखने की थी, लेकिन इसमें बदलाव किया गया और मरम्मत कार्य का समय आगे खिसका दिया गया है, और सप्ताहांत के बजाय, सोमवार और मंगलवार को उड़ान संचालन बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

श्रीनगर हवाई अड्डा एक रक्षा हवाई अड्डा है, और भारतीय वायु सेना ही इसके रनवे का संचालन और रखरखाव करती है। यह फ्लाइट बंदी कश्मीर में पीक पर्यटन सीज़न के दौरान हो रही है, जो पिछले साल के पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संक्षिप्त युद्ध की छाया से धीरे-धीरे बाहर निकल रहा है।

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News