हुंडई क्रेटा देश की मिड साइज सेगमेंट की नंबर-1 SUV है। हर महीने ये सेगमेंट को टॉप करती ही है। साथ ही, टॉप-10 की लिस्ट में टॉप-3 या टॉप-5 में भी शामिल रहती है। हालांकि, मई इस SUV के लिए अच्छा नहीं रहा। दरअसल, क्रेटा पिछले महीने टॉप-10 कारों की लिस्ट में सबसे आखिरी पायदान पर पहुंच गई। इसकी सिर्फ 15,235 यूनिट बिकीं। जबकि, अप्रैल में ये 9वीं पोजीशन पर रही थी। वहीं, इस लिस्ट में टाटा नेक्सन 19,100 यूनिट की सेल्स के साथ नंबर-5 पोजीशन पर रही। क्रेटा की सेल्स में गिरावट की एक वजह उसके नए मॉडल की टेस्टिंग भी हो सकती है। दरअसल, कंपनी आने वाले दिनों में क्रेटा का नया मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10,72,589 रुपए है।
₹ 10.79 – 20.2 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 13.49 – 24.34 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 14.06 – 16.38 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 17.49 – 19.69 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 13 – 17 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 16.75 – 18 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मई 2026 की टॉप-10 मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर की 24,546 यूनिट बिकीं। जबकि, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की 20,686 यूनिट, मारुति सुजुकी अर्टिगा की 20,350 यूनिट, टाटा पंच की 20,208 यूनिट, टाटा नेक्सन की 19,100 यूनिट, मारुति सुजुकी बलेनो की 18,396 यूनिट, मारुति सुजुकी वैगनआर की 18,076 यूनिट, मारुति सुजुकी स्विफ्ट की 17,519 यूनिट, महिंद्रा स्कॉर्पियो की 15,774 यूनिट और हुंडई क्रेटा की 15,235 यूनिट बिकीं।
हुंडई क्रेटा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
हुंडई क्रेटा में 7 वैरिएंट का ऑप्शन मिलता है। जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O) वैरिएंट शामिल हैं। क्रेटा की E वैरिएंट देखने में दूसरे वैरिएंट की तरह ही नजर आता है। इसकी ग्रिल पूरी भरी नजर आती है, जिसके बीच में हुंडई का लोगो लगाया गया है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs दिए हैं। हालांकि, ये हाई-स्पेक मॉडल की तरह जुड़े नहीं हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए अंदर हैलोजन बल्ब के साथ एक प्रोजेक्टर यूनिट और हाई बीम के लिए इसके नीचे एक रिफ्लेक्टर सेटअप मिलता है।
इसके बेस वैरिएंट के इंटीरियर की बात करें तो अन्य ट्रिम्स की तरह ही डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। स्टीयरिंग व्हील भी वही है, लेकिन इसमें ऑडियो कंट्रोल नहीं मिलता। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑफर पर कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है। फ्रंट और रियर में USB पोर्ट के साथ मैनुअल AC दिया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है, लेकिन इसे i20, एक्सटर से शेयर किया गया है। इसमें टॉप-स्पेक मॉडल से समान यूनिट नहीं है।
हुंडई ने मैन्युअल रूप से डिमेबल IRVMs और मैनुअल एडजेस्टेबल ORVMs, सभी पावर विंडो, फ्लिप कुंजी के साथ सेंट्रल और रिमोट लॉकिंग दी है। SUV के अंदर फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर AC वेंट, फैब्रिक सीट शामिल हैं। इसके टॉप वैरिएंट में लेवल-2 ADAS के साथ 70 एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं।
नई हुंडई क्रेटा E बेस मॉडल को दो इंजन ऑप्शन NA पेट्रोल डीजल के साथ खरीद सकते हैं। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, होंडा एलिवेट, सिट्रोन C3 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है। वहीं, अब इसे कॉम्पटीशन देने वाली लिस्ट में टाटा सिएरा का नाम भी शामिल हो चुका है।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play