Explainer: कभी सोचा है कि गर्भ में पल रहा बच्चा पेट के अंदर क्या खाता है और कैसे लेता है सांस? नहीं तो चलिए ड – India.Com

How Babies Get Food In Womb: कहते हैं मां बनने का सुख दुनिया में सबसे बड़ा सुख होता है. pregnancy का समय हर महिला के लिए बेहद खास होता है, हालांकि इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो कई बार तकलीफदेह होते हैं, लेकिन ये छोटी-छोटी परेशानियां इस बड़ी खुशी के आगे फींकी पड़ जाती हैं. महिला इस दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे की कई गतिविधियों को भी महसूस करती है. हालांकि माताओं के दिमाग में अक्सर बच्चे को लेकर कई तरह के सवाल घूमते रहते हैं, जैसे बच्चा अंदर सांस कैसे लेता होगा? वो गर्भ में क्या खाता होगा? वो मल या फिर पेशाब कैसे करता होगा? आइए इनका जवाब डॉ. काजल सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग, एनआईआईएमएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, ग्रेटर नोएडा) से जानते हैं.

Dr Kajal Singh ने बताया कि गर्भ में पल रहा बच्चा हमारे जैसे खाना नहीं खाता और न ही नाक से सांस लेता है, उसके विकास के लिए जो भी चीजें जरूरी होती हैं, वो सभी उसकी मां से पूरी होती हैं. मां जो खाना खाती है, उससे मिलने वाले पोषक तत्व और ऑक्सीजन उसके खून में पहुंचते हैं, फिर एक खास नली, जिसे गर्भनाल (Umbilical Cord) कहते हैं, के जरिए ये सभी चीजें बच्चे तक पहुंचती हैं. इसी से बच्चे को खाना, पानी और ताकत मिलती है.

ये भी पढ़ें- Pregnancy के 5वें महीने में क्या खाना चाहिए? इन चीजों से तुरंत बना लें दूरी

वहीं बंद जगह में सांस लेने की बात रही तो इसके लिए भी बच्चा अपने फेफड़ों का उपयोग नहीं करता है, उसे ऑक्सीजन भी मां के खून से मिलता है. गर्भनाल के माध्यम से ऑक्सीजन बच्चे तक पहुंचती है और बच्चे के शरीर में बनी कार्बन डाइऑक्साइड वापस मां के शरीर में चली जाती है. गर्भ में बच्चा एक पानी जैसे तरल पदार्थ में रहता है, जिसे एम्नियोटिक फ्लूइड कहते हैं. बच्चा इस पानी को थोड़ा-थोड़ा निगलता भी है, जिससे उसके पेट और पाचन तंत्र का विकास होता है.
Q1. क्या पेट में बच्चा कुछ खाता है?

पेट में बच्चा कुछ नहीं खाता है, डॉक्टर की मानें तो बच्चा मां के खाए हुए पोषक तत्वों जैसे, ग्लूकोज, प्रोटीन, फैट, विटामिन को प्लेसेंटा और नाभिनाल के जरिए सीधे खून से लेता है
Q2. क्या बच्चा अपनी नाक या फेफड़ों से सांस लेता है?
इसका जवाब है नहीं, बल्कि ऑक्सीजन मां के खून से प्लेसेंटा के माध्यम से बच्चे के खून में पहुंचती है, प्लेसेंटा बच्चे का अस्थायी फेफड़ा, किडनी, लीवर और पोषण केंद्र का काम करता है, यह मां और बच्चे के खून को पास लाकर एक्सचेंज करता है लेकिन दोनों खून कभी मिलते नहीं हैं.
Q3. क्या काम करती हैं arteries?
नाभिनाल में तीन रक्त वाहिकाएं होती हैं — एक नस ऑक्सीजन और पोषण लाने का काम करती है, दो धमनियां (arteries) अपशिष्ट और कार्बन डाइऑक्साइड मां तक वापस भेजती हैं.
Q4. क्या गर्भ में Amniotic Fluid पीता है बच्चा?
हम में से कई लोग सोचते हैं कि बच्चा गर्भ में बच्चा Amniotic Fluid पीता होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. Dr Kajal Singh ने बताया कि बच्चा मां के शरीर को अपना ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ मानता है, जिसके भरोसे वो 9 महीने तक गर्भ में रहता है. प्लेसेंटा प्रेग्नेंसी के दौरान मां के गर्भ में विकसित होने वाला एक अस्थायी अंग होता है. ये गर्भावस्था के दौरान बनता है. यह मां के खून और बच्चे के खून को बहुत पास लाता है, हालांकि दोनों का खून कभी मिक्स नहीं होता है. यहां से ऑक्सीजन, ग्लूकोज, अमीनो एसिड, फैट, विटामिन और मिनरल्स बच्चे तक पहुंचते हैं. साथ ही बच्चे के अपशिष्ट पदार्थ को मां के शरीर से बाहर निकालते हैं
Q5. क्या गर्भ में बच्चा मल त्याग और यूरिन पास करता है?
डॉक्टर की मानें तो हां बच्चा गर्भ में पेशाब करता है, दरअसल में गर्भावस्था के 13-16 हफ्ते से किडनी काम करने लगती हैं, जिसके चलते बच्चा रोजाना पेशाब करता है, जो Amniotic Fluid का बड़ा हिस्सा बनाता है, इसके साथ ही बच्चा वैसे तो गर्भ में मल त्याग नहीं करता है, ज्यादातर बच्चे जन्म के बाद ही पहली बार पॉटी करते हैं और अगर बच्चा गर्भ में पॉटी कर दे तो खतरे का संकेत हो सकता है, यह तब होता है जब बच्चे को ऑक्सीजन कम मिले, तनाव हो या प्रेग्नेंसी समय से ज्यादा चल रही हो.
Q6. मां को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News