Tibet Red sprites and green ghost lights: क्या आपने कभी सोचा है कि अंतरिक्ष की दहलीज पर आसमान अचानक गहरे लाल और चमकीले हरे रंगों से सराबोर हो सकता है? तिब्बत के शिनान में समुद्र तल से करीब 5,0000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पूमा युमको झील के ऊपर कुछ ऐसा ही हैरतंगेज नजारा देखा गया है. इस नजारे को चीनी एस्ट्रोफोटोग्राफर डोंग शुचांग ने अपने कैमरे में कैद किया है. इस अद्भुत खगोलीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग के जैसे वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई दंग है…
रेड स्पाइट्स को विज्ञान की भाषा में इन्हें ट्रांजिएंट ल्यूमिनस इवेंट्स कहा जाता है. ये बादलों के बहुत ऊपर बनते हैं. जब जमीन के पास भयानक आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कती है, तो उसके ठीक ऊपर अंतरिक्ष की ओर लगभग 50 से 90 किलोमीटर की ऊंचाई पर यह अद्भुत लाल रोशनी चमकती है. ये आम तौर पर गाजर या जेलीफिश के आकार की बेहद खूबसूरत और विशाल संरचनाओं जैसी दिखाई देती है.
A post shared by 董书畅 (@shuchang_dong)
डोंग शुचांग ने इस लाल रंग की आतिशबाजी के साथ-साथ अत्यंत दुर्लभ ग्रीन घोस्ट (Green Ghost) को भी कैमरे में कैद किया है. जब सबसे शक्तिशाली लाल स्पाइट्स वायुमंडल के शीर्ष पर मौजूद ऑक्सीजन के अणुओं को तेजी से उत्तेजित करते हैं, तो वहां एक सुंदर हरा प्रकाश उत्पन्न होता है. यह नजारा इतना जादुई लगता है जैसे आसमान में कोई हरा भूत तैर रहा हो.
आज के डिजिटल युग में ऐसी हैरान करने वाली वीडियो को देखकर अक्सर लोग इसे फेक या एआई-जनरेटेड मान लेते हैं. हालांकि, फोटोग्राफर डोंग ने साफ किया है कि यह पूरी तरह से असली वीडियो फुटेज है और इसमें किसी भी तरह की एडिटिंग नहीं की गई है. उन्होंने कुदरत की इस बेमिसाल कारीगरी को बिना किसी मिलावट के उसी रूप में पेश किया गया है जैसा वह वास्तव में दिखा था.
एस्ट्रोफोटोग्राफर डोंग शुचांग ने बताया कि यह उनके पिछले4 सालों के करियर में कैप्चर की गई अब तक की सबसे साफ और विशाल स्पाइट लाइटनिंग है. बता दें कि तिब्बत की कड़कड़ाती ठंड, बेहद कम ऑक्सीजन और 5,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर रात भर जागकर इस पल को रिकॉर्ड करना वास्तव में एक बेहद चुनौतीपूर्ण काम था.
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही यूजर्स, फोटोग्राफर की कला व कुदरत की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई इसे अंतरिक्ष कामिनी ओपेरा कह रहा है तो कोई इसे ब्रह्मांड के किसी गहरे रहस्यमयी दरवाजे के खुलने जैसा मान रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें General Knowledge की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED