Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ने रविवार की देर शाम बाइक सवार तीन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों युवकों को थाना लाया गया, जहां उनके मोबाइल फोन की जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ बनाया गया एक वीडियो मिला। वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।
पकड़े गए युवकों में हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के चौबे मझिगावां निवासी संतोष रजवार, उमेश कुमार और अजीत गुप्ता उर्फ बोधा का नाम शामिल है। पूछताछ में युवकों से वीडियो के संबंध में जानकारी ली गई। जांच के क्रम में मामला हरिहरपुर ओपी क्षेत्र से जुड़ा होने की पुष्टि होने पर भवनाथपुर पुलिस ने युवकों के विरुद्ध आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर हरिहरपुर ओपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार कहां से आया और इसका उद्देश्य क्या था। साथ ही वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया। इसकी भी जांच की जा रही है। भवनाथपुर थाना पुलिस ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मामले की विस्तृत जांच हरिहर ओपी पुलिस द्वारा की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play