आज शाम चंद्रमा-सूर्य की युति बनाएगी खास संयोग, 7 घंटे में बदलेगा 4 राशियों का भाग्य? आसान उपाय देंगे लाभ – Hindustan Hindi News

ज्योतिषीय दृष्टि से 4 जून का दिन कुछ राशियों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। आज चंद्रमा और सूर्य की युति बन रही है। इससे मेष राशि, सिंह राशि, तुला और धनु राशि को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। दरअसल जब-जब बड़े ग्रहों की युति होती है तो एक खास संयोग बनता है। आज ऐसा ही एक खास संयोग बन रहा है जिसका नाम वैधृति है। ज्योतिष शास्त्र में वैधृति योग को वैसे से शुभ कामों के लिए सही नहीं माना जाता है। हालांकि जब गोचर के दौरान ये योग बनता है तो कई अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं। विशेष रूप से ये योग पैसों और करियर के मामले में खूब लाभ देता है। आइए जानते हैं कि चंद्रमा-सूर्य की युति मेष, सिंह, तुला और धनु राशि की जिंदगी में किस तरह का प्रभाव डालने वाली है?
वैधृति योग से मिलने वाले लाभ के संकेत आज शाम से मिलने शुरू हो जाएंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार ये योग आज शाम 6 बजकर 9 मिनट से सक्रिय होगा जोकि अगले 7 घंटे के लिए प्रभावी रहेगा। वैसे तो इसका असर हर राशि पर पड़ता है लेकिन कुछ खास को ही इसका पूरा लाभ मिल पाता है।
मंगल की राशि मेष को इस योग से खास लाभ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस के मामलों में आज शुभ संकेत मिल सकते हैं। ऑफिस में काम की तारीफ होगा और फिर इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। कुछ लोगों को आज नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अटका हुआ पैसा मिलने के पूरे योग हैं। जो लोग इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं उन्हें आज चीजें उनके फेवर में ही आएंगी। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास इस दौरान बढ़ा हुआ रहेगा। कामकाज और समाज में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी या सम्मान मिलने के संकेत हैं। व्यापार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। आने वाले समय में इनका अच्छा लाभ भी मिल सकता है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी और आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
वैधृति योग का लाभ आज तुला राशि वालों को भी मिलेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे उन्हें अब अच्छे मौके मिलना शुरू हो जाएंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां भी मिलने की संभावना बनेगी। इनकम के नए सोर्स बनेंगे और इससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनती जाएगी। लव लाइफ में सुधार होता दिखेगा। अपनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
चंद्रमा और सूर्य की युति से धनु राशि वालों को लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक काम में खूब मन लगेगा और इसी के साथ सोच भी पॉजिटिव होगी। हो सकता है कि किसी यात्रा पर जाने के योग भी बने। स्टूडेंट्स को भी इस योग का लाभ मिलेगा। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से आज लाभ मिलने के चांस बनेंगे। पैतृक संपत्ति से भी फायदा मिलेगा। हेल्थ में सुधार आएगा।
इस योग का पूरा लाभ उठाने के लिए आप कुछ उपाय भी कर सकते हैं। आज के दिन सूर्य को जल अर्पित करें। सूर्य और चंद्रमा के मंत्र ॐ सूर्याय नमः और ॐ चन्द्राय नमः मंत्र का जाप करें। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से लाभ मिलता है। शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। साथ ही आज के दिन जरूरतमंदों को दान करने से भी लाभ मिलेगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News