Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता पूरे लुसई रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे भूमिगत मेन सप्लाई केबल जल जाने से मुसाफिरखाना टाउन फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। केबल फुंकने के कारण रातभर और सोमवार को दिनभर नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार गाजनपुर पावर स्टेशन से पूरे प्रेमशाह स्थित पावर हाउस तक विद्युत आपूर्ति पूरे लुसई क्रासिंग के पास बिछाई गई जिस मेन केबल के माध्यम से होती है, वह रविवार की रात जल गई। इस केबिल के माध्यम से प्राप्त सप्लाई टाउन फीडर को दी जाती है।
केबल क्षतिग्रस्त होने के बाद टाउन फीडर की सप्लाई ठप हो गई। बिजली विभाग ने अस्थायी व्यवस्था के तहत ग्रामीण फीडर से बीच-बीच में टाउन फीडर को सप्लाई देने का प्रयास किया, लेकिन नियमित आपूर्ति संभव नहीं हो सकी। इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा और दोनों फीडरों पर लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। एसडीओ राजेश चौहान ने बताया कि क्षतिग्रस्त केबल को बदलने के लिए आवश्यक सामग्री जिला मुख्यालय स्थित स्टोर से मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सामान उपलब्ध होते ही केबल बदलने का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि केबल बदलने के बाद टाउन फीडर की विद्युत आपूर्ति नियमित रूप से बहाल कर दी जाएगी। बिजली सप्लाई बाधित होने से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play