दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) इतिहास रचने से महज चंद कदम दूर हैं. जी हां, वे दुनिया के पहले खरबपति बनने वाले हैं और ये कमाल उनकी कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) करने वाली है, जिसने दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च (World’s Biggest IPO) किया है. इसके लॉन्च होने के साथ ही मस्क की नेटवर्थ में अचानक 274 अरब डॉलर का उछाल आया है और इसके साथ ही उनकी कुल संपत्ति ताइवान की जीडीपी से ज्यादा हो गई है.
दुनिया का सबसे बड़ा IPO लॉन्च
Elon Musk की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने अमेरिकी बाजार में अब तक का सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पेश कर दिया है. आईपीओ के प्राइस बैंड की बात करें, तो ये 135 डॉलर प्रति शेयर तय किया गया है. इस आईपीओ लॉन्च के जरिए स्पेसएक्स कंपनी की मार्केट वैल्यूएशन 1.77 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. इसका सीधा असर एलन मस्क की संपत्ति (Elon Musk Networth) पर पड़ा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू