भारतीयों को ट्रंप 2.0 पर भरोसा, 84% लोगों ने दूसरे कार्यकाल को बताया फायदेमंद… यूरोपीय थिंक-टैंक के सर्वे में खुलासा – Aaj Tak

Feedback
एक यूरोपीय थिंक-टैंक की ओर से जारी ग्लोबल सर्वे में अधिकांश भारतीयों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में वापसी दुनिया में शांति और भारत-अमेरिका संबंधों के लिए अच्छी बात होगी. यूरोपियन काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (ECFR) ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ‘यूरोप इन ए चेंजिंग वर्ल्ड’ प्रोजेक्ट के साथ मिलकर इस सर्वे किया. इसमें ये पाया गया कि कई देशों के लोग ट्रंप के दूसरे कार्यकाल को लेकर सकारात्मक नजरिया रखते हैं.
पीटीआई के मुताबिक सर्वे में भारत को ‘ट्रंप वेलकमर्स’ की कैटेगरी में रखा गया है, जो ये दर्शाता है कि ट्रंप का दूसरा कार्यकाल न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी अच्छा हो सकता है. सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, चीन, तुर्की और ब्राज़ील जैसे देशों में अधिकांश लोगों का मानना है कि ट्रंप का राष्ट्रपति बनना अमेरिका, उनके देश और वैश्विक शांति के लिए फायदेमंद होगा.
सर्वे के अनुसार भारत में 82% लोगों का मानना है कि ट्रंप की जीत दुनिया में शांति के लिए अच्छी है. 84% का कहना है कि यह भारत के लिए सकारात्मक है. और 85% लोगों ने इसे अमेरिकी नागरिकों के लिए लाभकारी माना.
‘नेवर ट्रंपर्स’ श्रेणी में विपरीत हालात

दूसरी तरफ ‘नेवर ट्रंपर्स’ नामक कैटेगरी में उन लोगों को रखा गया है जो ट्रंप की जीत को अमेरिका और वैश्विक शांति के लिए नकारात्मक मानते हैं. ये श्रेणी मुख्यतः यूरोप में केंद्रित है, खासकर ब्रिटेन में. जहां आधे नागरिक ट्रंप के खिलाफ हैं. ये समूह प्रगतिशील विरोधियों का प्रतिनिधित्व करता है, जो ट्रंप के खिलाफ न केवल यूरोप बल्कि ब्राज़ील, दक्षिण कोरिया और तुर्की जैसे देशों में भी मौजूद हैं.
यूरोप का अलग नजरिया और संभावित चुनौती

रिपोर्ट के सह-लेखक मार्क लियोनार्ड, इवान क्रास्टेव और टिमोथी गार्टन एश ने सुझाव दिया कि यूरोपीय नेताओं को ट्रंप के खिलाफ वैश्विक प्रतिरोध खड़ा करने में कठिनाई हो सकती है. यूरोपीय संघ (EU) को अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कुछ कदम उठाने होंगे.
ट्रंप की वापसी पर वैश्विक दृष्टिकोण
ECFR के सह-संस्थापक और निदेशक मार्क लियोनार्ड ने कहा कि भले ही कई यूरोपीय लोग ट्रंप की वापसी को लेकर चिंतित हैं, लेकिन दुनिया का बड़ा हिस्सा इसे अमेरिका, यूक्रेन और मिडिल ईस्ट में शांति के लिए सकारात्मक मानता है.
सर्वेक्षण का आधार
सर्वे 11 यूरोपीय संघ के सदस्य देशों (जर्मनी, फ्रांस, इटली, पोलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, डेनमार्क, एस्टोनिया, रोमानिया, बुल्गारिया और हंगरी) के साथ भारत, चीन, ग्रेट ब्रिटेन, यूक्रेन, तुर्की, रूस, अमेरिका, ब्राजील, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में किया गया. इसे YouGov, Datapraxis और Gallup International Association जैसे प्रमुख पोलस्टर्स के माध्यम से आयोजित किया गया. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News