अहमदाबाद, एजेंसी। अहमदाबाद पुलिस ने नीट-यूजी पुनर्परीक्षा परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर छात्रों से ठगी करने के आरोप में राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वहीं, अभ्यर्थियों के खातों में सेंध लगाकर परीक्षा शुल्क वापसी की राशि हड़पने के आरोप में बिहार के गया से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राजस्थान के कोटा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान जयपुर निवासी सुमेर सिंह मीणा और कोटा निवासी आकाश मीणा के रूप में हुई है। इन पर आरोप है कि उन्होंने टेलीग्राम चैनलों के जरिए 21 जून को होने वाली नीट-यूजी पुनर्परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने का वादा करके छात्रों से ठगी की। पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि आरोपियों ने ‘प्राइवेट माफिया’ नाम से आठ टेलीग्राम चैनल बनाए थे और झूठे विज्ञापन फैलाए थे कि उनके पास नीट पुनर्परीक्षा का पेपर है। उनके विभिन्न बैंक खातों के जरिए लगभग 1.5 करोड़ रुपये का लेन-देन पाया गया।
– 150 छात्रों के पासवर्ड हैक किए
वहीं, दूसरे मामले में बिहार के गया निवासी नवीन यादव को गिरफ्तार किया है। उस पर नीट पोर्टल पर लगभग 150 उम्मीदवारों के पासवर्ड हैक कर रद्द परीक्षा शुल्क वापसी की राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, उसने लगभग 350 खातों को निशाना बनाया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play