पश्चिम बंगाल की सियासत में उठा पटक जारी है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी बगावत ने एक अनोखा मोड़ ले लिया है। लोकसभा सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने पार्टी छोड़ दी, लेकिन उनकी पत्नी और चौरंगी विधानसभा सीट से विधायक नयना बंदोपाध्याय अभी भी ममता बनर्जी के साथ डटी हुई हैं। पति-पत्नी के अलग-अलग रास्ते चुनने की यह घटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरअसल, रविवार को उत्तर कोलकाता से TMC सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने पार्टी से विद्रोह कर बागी गुट में शामिल होने के बाद नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) का दामन थाम लिया। उन्होंने 19 अन्य बागी सांसदों के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर स्पष्ट कर दिया कि अब वे NDA गठबंधन का समर्थन करेंगे। इस कदम से TMC में हलचल मच गई है और पार्टी के अंदरूनी कलह की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।
सुदीप के पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद उनकी पत्नी नयना बंदोपाध्याय के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। कई नेताओं और विश्लेषकों का अनुमान था कि नयना भी अपने पति का साथ देंगी, लेकिन उन्होंने इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए ममता बनर्जी के प्रति अपनी अटूट निष्ठा जताई। नयना बंदोपाध्याय ने कहा कि मेरा TMC छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है। मैं ममता बनर्जी (दीदी) के साथ हूं और हमेशा रहूंगी।
उन्होंने आगे कहा कि दीदी मुझे छोड़ दें तो भी मैं उन्हें नहीं छोडूंगी। मैं उन्हें कैसे छोड़ सकती हूं, जिन्हें मैंने अपनी दुर्गा माना है? उन्होंने भावुक होकर कहा कि ममता उनके लिए केवल नेता नहीं, बल्कि पूज्य व्यक्तित्व हैं और उनका यह समर्पण किसी भी हालत में नहीं बदलेगा। इस दौरान नयना ने पार्टी के कुछ सदस्यों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ साथियों ने उनके खिलाफ व्यक्तिगत हमले किए हैं, जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने इसकी शिकायत ममता बनर्जी से कर दी है और उम्मीद जताई कि दीदी उचित कार्रवाई करेंगी।
दूसरी ओर, सुदीप बंदोपाध्याय ने विधायक पत्नी के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने नयना को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं। सुदीप ने कहा कि राजनीति में पति-पत्नी अलग-अलग दलों में रहकर भी काम कर सकते हैं। कई परिवारों में ऐसा हो रहा है। नयना का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है और मैं इसका सम्मान करता हूं।
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play