Jewar airport news: जेवरएयरपोर्ट के बनने से प्लॉट्स के दाम 536% तक बढ़ा, फ्लैट्स हुआ 156% महंगा, सातवें आसमान पर दाम – Live Hindustan

मुख्य बातें
jewar airport news in hindi: नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऐलान के बाद से ही उसके आस-पास की जमीनों का दाम काफी बढ़ चुका है। जिन्होंने 5 साल पहले इस इलाके में निवेश किया होगा उनका रिटर्न अबतक 5 गुना से अधिक बढ़ गया है। लोग बड़ी संख्या में जेवर एयरपोर्ट और उसके आस-पास की जमीनों को खरीदने के लिए लगातार पूछताछ कर रहे हैं। कॉमर्शियल प्रॉपर्टीज की मांग में 75 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। वहीं, आवसीय संपत्तियों की डिमांड में 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
आंकड़ों के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे दिल्ली-एनसीआर का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ रियल एस्टेट कॉरिडोर बनकर उभरा है। साल 2020 से 2025 के बीच यहां प्लॉट्स की कीमतों में 536% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जो प्लॉट्स ₹1,650 प्रति वर्ग फीट पर थे, वे उछलकर ₹10,500 प्रति वर्ग फीट तक पहुंच गए हैं। कुछ चुनिंदा पॉकेट्स में जमीन की कीमतें 5 से 6 गुना तक बढ़ चुकी हैं। इस दौरान फ्लैट्स और अपार्टमेंट्स की कीमतों में 158% का इजाफा हुआ है। साल 2020 में जो दर ₹3,950 प्रति वर्ग फीट थी, वह साल 2025 तक बढ़कर ₹10,200 प्रति वर्ग फीट हो गई।
कनेक्टिविटी और बेहतर रोड नेटवर्क के कारण यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के सेक्टर 18, 20, 22D और 32 निवेशकों के सबसे पसंदीदा हॉटस्पॉट बने हुए हैं। इसके अलावा सेक्टर 150, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और डेल्टा-जीटा जैसे माइक्रो-मार्केट्स में भी मांग चरम पर है। यहां बन रहे डेटा सेंटर्स, लॉजिस्टिक्स पार्क्स, एविएशन इंडस्ट्री और फिल्म सिटी के चलते बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं, जिससे कमर्शियल रियल एस्टेट को तगड़ा बूस्ट मिला है।
ओरिस ग्रुप के सेल्स हेड विशाल सभरवाल का कहना है कि, ‘जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत यमुना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के लिए एक निर्णायक मोड़ है। एयरपोर्ट और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का ‘मल्टीप्लायर इफेक्ट’ पहले से ही जमीन पर साफ दिख रहा है, जहां अपार्टमेंट की कीमतें बीते पांच वर्षों में 158% तक बढ़ी हैं और इसमें 7.37% की सालाना वृद्धि भी दर्ज की गई है। बेहतर कनेक्टिविटी और केंद्र सरकार के इन्फ्रास्ट्रक्चर-आधारित प्रयासों के चलते यह क्षेत्र रहने, काम करने और निवेश करने के लिए देश-विदेश की पहली पसंद बन चुका है।’
वहीं इन्वेस्टोएक्सपर्ट एडवाइजर्स के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल रहेजा का कहना है कि ‘एयरपोर्ट का चालू होना एक ‘मल्टी-नोड अर्बन ग्रोथ मॉडल’ को जन्म दे रहा है। पिछले छह सालों में इस क्षेत्र ने चुनिंदा माइक्रो-मार्केट्स में करीब 5 गुना रिटर्न (करीब 30-35% सीएजीआर) दिया है। अब जैसे ही एयरपोर्ट पूरी तरह चालू हुआ है, बाजार वास्तविक मांग, औद्योगिक गतिविधियों और नौकरियों के नए मौके बनने जैसे मजबूत बुनियादी बातों पर शिफ्ट हो गया है। इससे आने वाले समय में प्रॉपर्टी एब्जॉर्प्शन, रेंटल यील्ड और लिक्विडिटी में भारी सुधार होगा।’
रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में यहां सालाना 12% से 18% की लगातार ग्रोथ दिखने की उम्मीद है, जिसमें तत्काल प्रभाव से प्लॉट्स में 20% और अपार्टमेंट्स की कीमतों में 25% तक की और बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 20,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक के प्रभाव क्षेत्र और 4 से 5 करोड़ की आबादी को प्रभावित करने वाला यह पूरा रीजन अब भारत के सबसे परिपक्व और भरोसेमंद रियल एस्टेट हब में बदल चुका है।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News