LIVE: सैफ अली खान पर हमलावर ने किए चाकू से किए कई वार, एक्टर को 6 जगह हुए इंजरी, हुई सर्जरी – News18 हिंदी

Live
Saif Ali Khan Attacked News : सैफ अली खान के घर में आधी रात को चोर घुस गए थे. इस दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया. सैफ को इसके बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई है. फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के बांद्रा वेस्ट वाले घर में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे चोरी की बड़ी घटना हुई. चोरी के दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला भी किया गया. पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. कहा जा रहा है कि शाम तक एक्टर को छुट्टी मिल सकती है. हालांकि अभी तक अस्पताल का तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है. फिलहाल एक्टर के घर में काम करने वाले तीन नौकरों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का मानना है कि वो एक्टर के घर के बारे में जानता था इसलिए आराम से घर पहुंच गया.
खबर आ रही हैं कि डॉक्टरों के परमिशन के बाद पुलिस सैफ अली खान का बयान दर्ज करेगी, जिसके बाद चीजें और भी ज्यादा साफ हो जाएंगी. फिलहाल पुलिस सैफ के घर पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
एक्ट्रेस सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान से मिलने मुंबई के लीलावतू हॉस्पिटल पहुंची हैं, उनकी पत्नी करीना कपूर खान के साथ उनके बेटे तैमूर अली खान भी मौजूद हैं.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर अटैक को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस 11:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. फिल एक्टर का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है.
सैफ की टीम की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर उनके हेल्थ के बारे में जानकारी दी गई है. बयान में कहा गया, ‘सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई, जिसके दौरान उन पर हमला किया गया और उन्हें कुछ चोटें भी आई हैं. वह फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी हो रही है. हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें. यह पुलिस का मामला है. हम आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे.’
बताया जा रहा है कि सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से वार किए गए. फिलहाल हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन चल रहा है. दूसरी तरफ मुंबई पुलिस जांच में जुट चुकी है.
चोर के साथ हाथापाई में सैफ को कई चोटें लगने के बाद करीना कपूर की टीम ने सैफ अली खान की चोटों के बारे में एक बयान जारी किया है. गुरुवार सुबह सैफ और करीना के मुंबई आवास पर डकैती की कोशिश हुई. सैफ अली खान को चाकू से कई चोटें आई हैं. करीना की टीम ने पुष्टि की कि एक्टर की सर्जरी चल रही है. बयान में कहा गया है, ‘कल रात सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर में चोरी की कोशिश की गई. सैफ के हाथ में चोट लगी है जिसके इलाज के लिए वह अस्पताल में हैं और प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं.’
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने अपने ‘देवारा’ को-स्टार, सैफ अली खान पर हमले के बारे में सुनने के बाद अपना दुख व्यक्त किया, जिन्हें उनके बांद्रा स्थित आवास पर तोड़फोड़ के दौरान चाकू मार दिया गया था. एक्स (ट्विटर) पर जूनियर एनटीआर ने लिखा, ‘सैफ सर पर हमले के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं. उनके जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना और प्रार्थना करता हूं.
Shocked and saddened to hear about the attack on Saif sir.
Wishing and praying for his speedy recovery and good health.
— Jr NTR (@tarak9999) January 16, 2025

मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि गुरुवार को जब सैफ अली खान को चोर ने चाकू मारा तो करीना कपूर, तैमूर और जेह घर में ही थे.
सैफ अली खान के घर हुई इस वारदात की जानकारी के बाद एनसीपी (एसपी) सुप्रिया सुले ने उनके परिवार के सदस्यों से बात की और घटना का जानकारी ली.
सैफ अली खान पर आरोपी ने चाकू से 6 हमले किए है. इसमें 2 गहरी चोट है, जिसकी सर्जरी कर रहे हैं. सैफ अली खान के हाथों में और पीठ पर हमला हुआ है. लीलावती अस्पताल के न्यूरो सर्जन, प्लास्टिक सर्जरी के डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे हैं.
पुलिस ने इस मामले पर तीन लोगों के हिरासत में लिया है. पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है वो तीनों सैफ के घर में काम करने वाले नौकर हैं. पुलिस इनसे ये जानने की कोशिश कर रही है कि घर में आया वो चोर कौन था.
अस्पताल से जानकारी मिल रही है कि हाथ के साथ एक्टर के पीठ पर भी वार किया गया है. एक्टर का पूरा परिवार उनके साथ अस्पताल में उनके साथ है.
लीलावती अस्पताल से सैफ अली खान का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने हमले में घायल होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि हमला हुआ और इस हमले में वो घायल भी हुए हैं. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने परेशान हो रहे फैंस से गुजारिश की है कि वो शांति बनाए रखें.
लोकमत की रिपोर्ट की मुताबिक, हाथापाई में अभिनेता को कई जगह चाकू लगा है. फिलहाल, उनकी हालत पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं. इस घटना से फैंस और फिल्मी हस्तियां सैफ के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं.
बताया जा रहा है कि चोरी का एक्टर ने विरोध किया, जिसके बाद चोरों ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में वह घायल हो गए. अभी उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं.
मुंबई पुलिस के मुताबिक सुबह 4 बजे की ये घटना है. आवाज सुनने के बाद जब सैफ उठे तो उसने खुद को बचाने के लिए एक्टर पर हमला कर दिया. मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों टीमें एक्टर के घर पर मौजूद है.
बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. करीना कपूर और उनके बच्चे सुरक्षित हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, चोरी करने वाले शख्स की पहले हाउसहेल्प से हाथापाई हुई. दोनों की आवाज सुनने के बाद सैफ जागे और उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की और इसके बाद चोर ने एक्टर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
पुलिस को इस घटना का जानकारी सुबह 5.30 से 6 बजे के बीच अस्पताल से हुई. पुलिस अब इस बात की खोज कर रही है कि चोर एक्टर के घर में कैसे पहुंचा और वो कैसे घर से भाग निकला.
परिवार ने फिलहाल इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. शुरुआती जांच के बाद पुलिस जल्द ही मामले पर डीटेल जानकारी साझा कर सकती है. घर के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के बांद्रा वेस्ट वाले घर में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे चोरी की बड़ी घटना हुई. चोरी के दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला भी किया गया. पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. कहा जा रहा है कि शाम तक एक्टर को छुट्टी मिल सकती है. हालांकि अभी तक अस्पताल का तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है. फिलहाल एक्टर के घर में काम करने वाले तीन नौकरों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का मानना है कि वो एक्टर के घर के बारे में जानता था इसलिए आराम से घर पहुंच गया.

सिकुड़ रहा है 'भगवान का अपना देश', क्या समंदर का उफान और कटाव इसे डुबो देगा?
अब मनचाहे पति की इच्छा होगी पूरी! सिर्फ इतने बार करें इस मंत्र का जाप
बकरी की इस नस्ल का करें पालन, मांस-दूध बिकता है महंगा, जानें
ग्रामीण छात्राओं के लिए सुनहरा मौका! 'गांव की बेटी योजना' के आवेदन शुरू
यूपी का चमत्कारी कुंड! पानी पीने और नहाने से दूर हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
फोटोग्राफी-घूमने का शौक, कनाडा में नौकरी और पिता वकील…IITian बाबा की कहानी
सैफ अली खान का पटौदी हाउस देता है ताजमहल को टक्कर! 150 कमरे…800 करोड़ कीमत
GK: कौन सा जानवर मुंह से पैदा करता है बच्चे? शायद ही पता होगा जवाब
भीषण सर्दी में खाएं ये गर्म तासीर वाली सब्जियां, शरीर के लिए होती हैं फायदेमंद
लाइव ब्लॉग
2 minutes ago
4 minutes ago
an hour ago
an hour ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News