Astrology Tips: हम सभी के भीतर एक अंतरात्मा की आवाज होती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के लोगों में यह इंट्यूशन पावर (Intuition Power) इतनी कमाल की होती है कि वे भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही महसूस कर लेते हैं. ये लोग अपने आस-पास रहने वालों के स्वभाव से अंदाजा लगा लेते हैं कि कौन उनका सच्चा मित्र है और कौन उन्हें धोखा दे सकता है. इनके सामने झूठ बोलना नामुमकिन के बराबर होता है क्योंकि ये चुटकियों में झूठ पकड़ लेते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिष विज्ञान के नजरिए से, वो कौन सी राशियां हैं, जिनका सिक्स्थ सेंस सबसे ज्यादा एक्टिव होता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं और यह जल तत्व की राशि मानी जाती है. इस राशि स्वभाव से काफी संवेदनशील और कल्पनाशील होते हैं. कहते हैं कि इनके मन में अचानक आने वाले विचार या सपने कई बार सच साबित हो जाते हैं. ये लोग दूसरों के मन की बात व भावनाओं को आसानी से पढ़ लेते हैं. इसलिए इनके सामने कोई भी झूठ काम नहीं करता.
कर्क राशि का संबंध चंद्रमा से होता है जिसे मन और भावनाओं का कारक माना गया है. इस राशि के लोग अपने आसपास के वातावरण में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों को भी जल्दी महसूस कर लेते हैं. किसी व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव हो या परिवार में आने वाली कोई बड़ी घटना, कर्क राशि के लोग अक्सर पहले ही उसका आभास कर लेते हैं. इन लोगों को सिक्स्थ सेंस बहुत ही मजबूत होता है.
वृश्चिक राशि की बात करें तो इसे ज्योतिष की सबसे रहस्यमयी राशियों में से एक माना जाता है. इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल है और इस राशि के लोग गहरी सोच रखने वाले होते हैं. इन लोगों के दूसरों के मन की बात समझने की कमाल की कला होती है. इनकी छठी इंद्रिय (Sixth Sense) काफी मजबूत मानी जाती है. कई बार ये बिना किसी प्रमाण के भी सही निर्णय ले लेते हैं और बाद में उनकी बात सच साबित होती है.
और पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बन रहे हैं 4 शुभ संयोग…इस मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा पुण्य फल, नोट करें पारण का समय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन, कर्क और वृश्चिक तीनों ही जल तत्व की राशियां हैं. जल तत्व का संबंध भावनाओं, संवेदनशीलता और आध्यात्मिक ऊर्जा से माना जाता है. यही वजह है कि इन राशियों के लोग दूसरों की तुलना में छोटे संकेतों को आसानी से समझ पाते हैं और आने वाली परिस्थितियों का अंदाजा लगा लेते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED