महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी – Live Hindustan

मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला इंजीनियर की मौत के मामले में परिजनों ने सवाल उठाए हैं। परिजनों ने मौत के कारणों की जांच करने की मांग की है। मसूरी पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है। मसूरी कोतवाली पुलिस ने 15 जून को कियाना होम स्टे, टिपरीधार, मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित एक कमरे में महिला इंजीनियर का शव बरामद किया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि दंपति कमरे में ठहरे थे। मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (उम्र 27 वर्ष) पत्नी सौम्या श्रीचरण, निवासी मास्टर ब्लॉक, मधुबन रोड, नियर चादर विला, शकरपुर वारमल ईस्ट नई दिल्ली और वर्तमान पता डी-2, टावर-13, किदवई नगर ईस्ट, दिल्ली के रूप में हुई थी।

इस मामले में मृतका के पिता ने मसूरी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मौत के कारणों  की जांच की मांग की है। वहीं,  मंगलवार को कोरोनेशन अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम परीक्षण डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। साथ ही आगे की वैज्ञानिक जांच एवं मृत्यु के वास्तविक कारणों के निर्धारण के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया। सीओ जगदीश चंद्र पंत ने बताया कि मृतका के पिता पी. सुधाकर द्वारा मृत्यु के कारणों की जांच किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। मृत्यु के कारणों के संबंध में अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिसरा परीक्षण रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के प्राप्त होने के उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा। 

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News