अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिन तक जारी रहे युद्ध को समाप्त करने व होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने पर सहमति बन गई है. दोनों देशों के बीच समझौते पर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर किए जाएंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (15 जून) को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाज, जिनमें से कई तेल से लदे हैं ‘गुजरने लगे हैं’. यह अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिन तक चले युद्ध को खत्म करने के लिए डिजिटल रूप से शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के एक दिन बाद हुआ है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (14 जून) शाम ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान के साथ डील की घोषणा की थी, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर दबाव कम हुआ. अधिकारियों ने बताया कि शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर किए जाएंगे.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ हुए समझौते के बाद होर्मुज की खाड़ी ‘हमेशा के लिए टोल-फ्री’ हो जाएगी. उन्होंने दावा किया कि यह समझौता दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक को सुरक्षित करेगा और ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकेगा.
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा, ‘इस्लामिक गणराज्य ईरान के साथ समझौते (US Iran Peace Deal) को अंतिम रूप दिया जा चुका है. सभी को बधाई.’ उन्होंने यह भी कहा कि समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोला जाएगा और ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी खत्म कर दी जाएगी. ट्रंप ने कहा, ‘मैं फ्री आवाजाही के लिए तत्काल होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को हटाने की मंजूरी देता हूं. दुनिया के जहाजों, इंजन चालू करो. तेल का प्रवाह होने दो.’
अमेरिकी मीडिया ने इस समझौते को एक सीजफायर अरेंजमेंट बताया जो दोनों देशों के बीच बड़ी बातचीत का रास्ता बना सकता है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते को इस बात के सबूत के तौर पर पेश किया कि उनका प्रशासन उन जगहों पर सफल रहा है, जहां पिछले अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे रह गए थे.
मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है. हमला यूएस और ईरान के बीच डील पर सहमति बनने और घोषणा के बाद पहली बार हुआ है. अलजजीरा के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान के नबातिह प्रांच में यह हमला हुआ है. यहां मायफादौन में दो गाड़ियों को निशाना बनाया गया. शौकिन गांव में तीसरी गाड़ी को निशाना बनाया है.
इधर, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किया है कि स्विस विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के एमओयू पर हस्ताक्षर शुक्रवार 19 जून को होंगे, यह मिडिल स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉ रिजॉर्ट में होने की योजना है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.