खैरा । निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में मंगलवार को बिहार सरकार के जन कल्याण अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं और आवेदनों का निष्पादन किया गया। शिविर में कृषि, जीविका, मनरेगा, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएचईडी, बिजली विभाग, दिव्यांगजन कल्याण, ग्राम परिवहन योजना, किसान क्त्रेडिट कार्ड, बीओसीडब्ल्यू सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी आवश्यकताओं और समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया।
कार्यक्त्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर सुमन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। बताया गया कि बिहार सरकार के जन कल्याण अभियान के तहत राज्य के सभी 534 प्रखंडों में 16, 17 एवं 18 जून 2026 तक इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। खैरा प्रखंड में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play