किसान पर जानलेवा हमला, फावड़े से सिर फोड़ा – Live Hindustan

पीलीभीत। खेत में लकड़ी काट रहे नौकर से मारपीट करने के बाद पहुंचे किसान के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिससे किसान घायल हो गया। अमरिया पुलिस ने किसान की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम कैशरपुर निवासी पपिन्दर सिंह धारीवाल पुत्र त्रिलोक सिंह ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 12 मई 2026 को सुबह लगभग 11 बजे उनके नौकर वीरेन्द्र कुमार पुत्र ढाकनलाल तथा नौकरानी जमुना देवी पत्नी वीरेन्द्र खेत से लकड़ियां छांटकर अपनी जगह पर रख रहे थे। इसी दौरान गांव के सुरेन्द्र सिंह पुत्र सम्पूर्णा सिंह वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे और फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़े। नौकर की बेटी द्वारा सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और विरोध किया।
आरोप है कि तभी सुरेन्द्र सिंह, हरभजन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह तथा सतवन्त सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह एक राय होकर उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। सुरेन्द्र सिंह के हाथ में फावड़ा, हरभजन सिंह के पास लाइसेंसी रायफल और सतवन्त सिंह के हाथ में तलवार थी। आरोप है कि सुरेन्द्र सिंह ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और वे जमीन पर गिर पड़े।
शोर सुनकर उनकी पत्नी तथा पड़ोसी गांव बल्लिया के परमजीत सिंह पुत्र बूटा सिंह सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। घायल को पहले थाना और फिर जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी अब भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया गया है。
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News