सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : शुक्ल – Live Hindustan

सुलतानपुर, संवाददाता । नगर के पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में बुधवार को आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायन शुक्ल तथा मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता यादव रहीं। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने की। गोविन्द नारायन शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने आंकड़ों के साथ बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि और डिजिटल इंडिया, जैसी तमाम योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। इन योजनाओं से देश के विकास को नई दिशा मिली हैं। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। सबके हित के लिए काम करतीं हैं। भाजपा से कोई भी नाराज नहीं हैं। 2027 में हमें 2017 से बड़ी जीत मिलेंगी।

मुख्य वक्ता डॉ. संगीता यादव ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। उन्होंने उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काट कर शुभारंभ एवं अवलोकन मुख्य अतिथि गोविन्द नारायन शुक्ल, राज्यसभा डॉ. संगीता यादव, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी तथा जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह आदि ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन आलोक आर्य ने तथा समापन सुमन सिंह ने किया। इस अवसर पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, कार्यक्रम के जिला संयोजक विजय त्रिपाठी, बार अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ वेद प्रकाश सिंह, पूर्व सीएमएस डॉ.एसके गोयल, सीए सौरभ कांत श्रीवास्तव, गुलाब चंद बरनवाल, डॉ. प्रीति प्रकाश, डॉ.अनुराग पाण्डेय, राहुल भान मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, उद्यमी, डाक्टर्स, समाजसेवी, अधिवक्ता एवं प्रबुद्धवर्ग के लोग शामिल रहे।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News