नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में निजी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। निजी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में ई स्कूटी लोगों की बीच पहली पसंद बनी है। परिवहन विभाग के अनुसार इस साल जनवरी के मुकाबले मई में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के पंजीकरण में 60 फीसदी से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया है। इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटी आगे हैं। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल जनवरी में 201 दोपहिया निजी इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण हुआ था। फरवरी में यह संख्या 179 थी। मार्च में इसमें काफी इजाफा दर्ज किया गया था और संख्या 365 तक पहुंच गई थी। अप्रैल में इनकी संख्या में गिरावट दर्ज की गई थी और पंजीकरण संख्या 254 पर पहुंच गई थी। मई में इसमें एक बार फिर से वृद्धि हुई और 346 दोपहिया वाहन पंजीकृत हुए थे।
जानकारों के मुताबिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन पैसे की भारी बचत, कम रखरखाव और शून्य उत्सर्जन के कारण सबसे फायदेमंद हैं। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से राहत के साथ-साथ यह पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करते हैं और इन्हें घर पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में यह कहीं अधिक सुविधाजनक हैं। कार पार्किंग की जगह ढूंढने के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। यह छोटी यात्राओं के लिए उपयुक्त हैं। ऐसे में यह लोगों के बीच में पसंदीदा बनते जा रहे हैं। सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी भी दी जाती है, जिससे इनकी खरीद अधिक किफायती हो जाती है।
एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफा हो रहा है। हालांकि पेट्रोल और सीएनजी वाहनों की संख्या में अभी यह कम है लेकिन आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन ही अधिक सड़कों पर दिखेंगे।
इन लोगों के बीच में पसंदीदा है इलेक्ट्रिक स्कूटी
-दैनिक ऑफिस आने-जाने के लिए ऐसे लोग, जो हर रोज 20-40 किमी की यात्रा करते हैं। वे मुख्य रूप से हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर या स्कूटी पसंद करते हैं।
-घर के बड़े-बुजुर्ग और गृहिणियां जो बाजार जाने, बच्चों को स्कूल छोड़ने जैसे कामों के लिए इनका उपयोग करते हैं।
-कॉलेज जाने वाले युवा आकर्षक डिजाइन और स्मार्ट विशेषताओं (ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन) वाले वाहन अधिक इस्तेमाल करते हैं।
जिले में 50 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 50 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें व्यावसायिक वाहनों की संख्या अधिक है। व्यावसायिक वाहनों में ई रिक्शा और इलेक्ट्रिक ऑटो अधिक हैं।
कब कितने वाहन पंजीकृत
माह ई दोपहिया वाहन
जनवरी 201
फरवरी 179
मार्च 365
अप्रैल 254
मई 346
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play