पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने आठ वर्षीय मासूम से दूसरे समुदाय के बुजुर्ग द्वारा किए गए दुराचार के मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पूरे प्रकरण में कार्रवाई नजीर बनाएंगे। आरोपी के घर को पूरी जांच पड़ताल कर जेसीबी से गिरा दिया गया है। बहन बेटी के खिलाफ गलत नजर रखने वालों की पुश्तें याद रखेंगी। जनसहयोग कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि मेरी विधान सभा क्षेत्र में दूसरे समुदाय के बुजुर्ग शख्स ने आठ साल की बेटी से दुष्कर्म किया है। रात में ही हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में ऐसी कड़ी कार्रवाई कराई गई है कि पुश्तें याद रखेंगी। गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब इस मामले में कोई बयान नहीं देंगे। जैसे कि गाजियाबाद वाले प्रकरण में कुछ नहीं बोले थे। गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को ऐसा सबक सिखाएंगे कि पाकिस्तान में नजर आएंगे। एक सवाल के जवाब में राज्यमंत्री बोले कि सीएम व अधिकारियों से मैं संपर्क में हूं। पूरे प्रकरण में कल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री को अवगत कराऊंगा। भाजपा सरकार में केवल कानून का राज चलता है। यह ऐसी कार्रवाई हुई है कि बहन बेटी पर नजर उठाते वक्त सौ बार अपराधी सोचेंगे। एसपी से पूरी रिपोर्ट लेकर मुख्यमंत्री को खुद घटना से अवगत कराऊंगा।
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ हुई दरिंदगी हृदयविदारक एवं समाज को शर्मसार करने वाली है। जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। मैं पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपी को कठोरतम सजा दिलाई जाए। ऐसे अपराधियों का कोई धर्म, जाति या समुदाय नहीं होता। वे केवल अपराधी होते हैं। मासूम बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। संवेदनशील घटनाओं पर किसी को भी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास नहीं करना चाहिए। एक व्यक्ति के अपराध के लिए किसी पूरे धर्म, जाति या समुदाय को दोषी ठहराना न केवल गलत है। अपराधी की पहचान उसके अपराध से होती हैं , न कि उसके धर्म या जाति से।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play