भागलपुर, वरीय संवाददाता जिले के 25 केंद्रों पर बुधवार को दो पालियों में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तहत आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल कुल अभ्यर्थियों की तुलना में से 56.52 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी। परीक्षा को लेकर पुलिस एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा तो वहीं परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। जिले में आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 22,992 अभ्यर्थियों के शामिल होना था। लेकिन इनमें से 9,996 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 12,996 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 43.48 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।पहली पाली में 11,496 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी।
इनमें 5,224 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 6,272 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 11,496 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, जिनमें 4,772 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 6,724 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। पुलिस बल, दंडाधिकारी और अधिकारियों की तैनाती के कारण कहीं से भी कदाचार या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। परीक्षा देकर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान से मध्यम स्तर का बताया। अभ्यर्थियों के अनुसार सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, विज्ञान, हिंदी और गणित से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। कुछ अभ्यर्थियों ने कथन-निष्कर्ष और तार्किक क्षमता से जुड़े प्रश्नों को अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण बताया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play