मन स्वभाव से चंचल होता है, लेकिन नियमित अभ्यास से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। प्राणायाम मन को शांत और स्थिर बनाता है। एकाग्रता एवं आत्मिक शक्ति बढ़ाता है। जब मन की चंचलता खत्म होती है तभी वास्तविक शांति और आनंद की मिलता है। अशांत व्यक्ति कभी भी वास्तविक सुख का अनुभव नहीं कर सकता। सीसीएसयू कैंपस में जारी योग शिविर के तीसरे दिन स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने उक्त बातें कहीं। स्वामी कर्मवीर ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की संपूर्ण जीवन पद्धति है। उन्होंने पीठ एवं पेट से जुड़े रोगों के लिए विशेष योगाभ्यास कराए।
स्वामी कर्मवीर ने कहा कि नियमित योग एवं प्राणायाम से व्यक्ति में दुख सहन करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने थॉयरायड से जुड़ी समस्याओं के लिए त्रिकुटा चूर्ण का प्रयोग लाभकारी बताया। स्वामी कर्मवीर ने कहा कि संपूर्ण जीवन प्राणों पर केंद्रित है और पौधे प्राणवायु के स्रोत हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति अधिक से अधिक पौधे लगाए। उन्होंने प्रकृति और मानव के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण पर जोर दिया। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, प्रो. मृदुल गुप्ता, प्रो. वीरपाल सिंह, प्रो. राकेश शर्मा, प्रो. कृष्णकांत शर्मा, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. दुष्यंत चौहान मौजूद रहे।
शॉर्ट बायो : प्रवीण दीक्षित पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
प्रवीण दीक्षित भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
कॅरियर का सफर
प्रवीण दीक्षित ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2006 में अमर उजाला अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। अमर उजाला और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में उन्हें शिक्षा, मौसम और पर्यावरण बीट पर काम करने का मौका मिला। 2008 से वे हिन्दुस्तान में लगातार इन बीट को कवर कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी, बीएड के साथ-साथ हिन्दी और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से प्रवीण को विज्ञान, हिन्दी और पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, विशेष रूप से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा पर कमांड के साथ ही इनोवेशन, रिसर्च और डाटा विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।
उच्च शिक्षा और लक्ष्य
उच्च शिक्षा, मौसम और इससे जुड़े रिसर्च के विषयों पर प्रवीण की गहरी समझ है। उच्च शिक्षा में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। प्रवीण का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, शोध, यूजीसी, एआईसीटीई और एनसीटीई । डाटा विश्लेषण और इस पर केंद्रित समाचार
इनोवेटिव और रिसर्च बेस्ड न्यूज स्टोरीज
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play