जरूरी: नियम विरूद्ध चल रहा वाटर पार्क, मुख्यमंत्री से शिकायत – Live Hindustan

बागपत। बागपत-मेरठ हाईवे पर मीतली गांव में संचालित हो रहे वाटर पार्क की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। बागपत नगर पालिका से भाजपा सभासद ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बगैर नक्शा पास कराए और सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर वाटर पार्क संचालित किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से वाटर पार्क को बंद कराए जाने और उसके संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बागपत-मेरठ हाईवे पर मीतली गांव में पिछले कई वर्षों से वाटर पार्क संचालित हो रहा है। वर्ष 2025 में शिकायतों के बाद वाटर पार्क को सील किए जाने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन वाटर पार्क संचालक ने आदेशों को दरकिनार कर दिया था।
आरोप है कि अब फिर से वाटर पार्क संचालिक किया जा रहा है। आरोप लगाया कि वाटर पार्क का न तो नक्शा पास कराया गया है और न ही उसकी अनुमति ली गई है। इतना ही नहीं वहां पहुंचने वाले लोगों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। वाटर पार्क के जरिए टेक्स चोरी भी की जा रही है। आरोप लगाया कि यह सब अधिकारियों से सांठगाठ के जरिए हो रहा है। अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री से वाटर पार्क को बंद कराने और उसके संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News