अमरोहा में आज बरामद होगा पहला मातमी जुलूस, अजाखानें तैयार – Live Hindustan

​अमरोहा, संवाददाता। गम-ए-हुसैन की याद में तीन मोहर्रम यानि आज (शुक्रवार) को शहर में पहला मातमी जुलूस मोहल्ला पचदरा स्थित अजाखाना वलिया से सुबह 8:30 बजे बरामद होगा। हुसैनी काफिले की आमद को लेकर अजाखानों में तैयारियां पूरी की हैं। गर्मी को देखते हुए जगह-जगह हरे शामियाने लगाए जा रहे हैं। अजाखानों को बेल्जियम से आए फानूसों से सजाया गया है। वहीं देस-परदेस से हुसैनी अजादारों के अमरोहा में पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। पांच मोहर्रम तक बड़ी संख्या में अजादार इन मातमी जुलूसों का हिस्सा बन जाएंगे। दरअसल, अमरोहा शहर में बकरीद से ही मोहर्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं।
इमामबाड़ों को सजाने और संवारने का सिलसिला चलता है ताकि अजादारी से जुड़े इन दिनों में मजलिसों और मातम का दौर अदब-ओ-एहतराम के साथ शुरू हो सके। यहां इमामबाड़ों में लगे फानूस बेहद खास और ऐतिहासिक महत्व के हैं जो बेल्जियम और देश के अन्य हिस्सों से लाए गए हैं। मोहर्रम के दौरान ये फानूस अपनी रोशनी से इमामबाड़ों को जगमगा देते हैं। वहीं, ​अमरोहा की ऐतिहासिक अजादारी पूरी दुनिया में मशहूर है। यही वजह है कि मोहर्रम की आमद का अहसास होते ही देश के कोने-कोने के साथ-साथ परदेस से भी अजादारों के घर लौटने का सिलसिला शुरू हो जाता है। मोहर्रम के जुलूसों और मजलिसों की मुख्य पहचान माने जाने वाले अलम, ताजिया और ताबूत बनाने वाले कारीगर दिन-रात काम में जुटे हुए हैं। लकड़ी, बांस और रंग-बिरंगे कागजों व जरी से ताजियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में तैयार होने वाले विशेष ताबूतों पर नक्काशी और सजावट का काम भी पूरा हो चुका है। अंजुमन रजाकारान-ए-हुसैनी के काईद खुर्शीद हैदर जैदी ने बताया कि तीन मोहर्रम यानि शुक्रवार को पहला मातमी जुलूस मोहल्ला पचदरा स्थित अजाखाना वलिया से बरामद होगा। जुलूस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।​
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News