बच्चे ने iPhone पकड़ा और पानी में फेंक दिया… वीडियो देख आप भी कहेंगे- अरे बाप रे! – AajTak

Feedback
इंटरनेट पर यूं तो काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन, इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जिन पर हर किसी की निगाहें थम जाती है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर  चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा किया है. 
सोशल मीडिया एक वीडियो खूब शेयर हो रहा है. इस वीडियो में कुछ ऐसा दिखाया गया है, जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी. वीडियो एक मां और बेटे का है. वीडियो में कुछ ऐसा दिखाया गया है, जो सेकंड में हालात और माहौल का रुख बदलकर रख देता है. इस वीडियो में बच्चे की एक मासूम हरकत देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी. वहीं इसमें मां की एक बड़ी लापरवाही भी नजर आई है. 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @yajnshri नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसका कैप्शन है – बच्चे ने नाव की सवारी के दौरान अपनी मां का आईफोन झील में फेंक दिया. कैप्शन जितने साधरण तरीके से लिखा गया है, वीडियो उससे कहीं ज्यादा मजेदार है. 
Kid throws his mom’s iPhone into the lake during a boat ride 😂 pic.twitter.com/Bg22E4J2Vs
 इस वीडियो में दिखाया गया है एक बोट पर लाइफ जैकेट पहने एक महिला अपने बेटे के साथ बैठी हुई है. लेकिन, बच्चा बिना लाइफ जैकेट पहने बैठा है. महिला  बोटिंग का मजा लेते हुए वह काफी खुश दिखाई दे रही है, लेकिन उसका बेटा रुठा हुआ है. बेटे को मनाने के लिए जैसे ही वह उसे अपना आईफोन देती है. बच्चा झट से उसे पानी में फेंक देता है. 
मोबाइल पानी में फेंकते वक्त खुशमिजाज मां के चेहरे का एक्सप्रेशन क्षणभर जो बदलता है, वो देखने लायक है. मोबाइल फोन पानी में जाने के बाद वह कुछ नहीं कर पाती और बच्चे को देखकर ऐसा लगता है कि उसे मजा आ गया. 
यह भी पढ़ें: इंडियन ने कनाडा में भी लगा लिया ठेला, अंग्रेजी में ऐसे आवाज लगाकर बेच रहा सब्जी
वीडियो को शेयर करने वाले ने इस पल को स्लो मोशन में भी दिखाया है. स्लो मोशन में  मां और बेटे के बदलते एक्सप्रेशन साफ दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो पर काफी लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं. 
एक यूजर ने लिखा है- बच्चे ने मुझसे कहा कि मेरी मां झील के बीच में बोटिंग करते हुए लाइफ जैकेट पहनी हुई थी और उन्हें मेरी परवाह नहीं थी. इसलिए मैंने उनकी फेवरेट आइफोन को पानी में फेंक दिया. वहीं एक यूजर ने लिखा है – बाय- बाय आईफोन, मां का चेहरा देखने लायक है. कुछ यूजर ने बच्चे को लाइफ जैकेट नहीं पहनाने की ओर इशारा करते हुए आईफोन को पानी में फेंकने को सही बताया है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News