डीडीयू-जीकेवाई 15 से 35 आयु वर्ग की बीपीएल बेरोजगारों को प्रशिक्षण की है योजना
महज 35 युवतियां पा रहीं प्रशिक्षण
मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले युवक-युवतियों के स्किल डेवलपमेंट की योजना खटाई में पड़ती दिख रही है। प्रशिक्षण के बाद रोजगार दिलाने के लक्ष्य की बात कौन करे? यहां पात्रों को खोजने में ही जिम्मेदारों की हवा निकल गई है। आंकड़े इस बात के गवाह हैं।
साल 2014 में केंद्र सरकार ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिन पर इस योजना का ऐलान किया था। जिसके तहत डीडीयू-जीकेवाई योजना शुरू की गई। जिसके तहत 15 से 35 आयु वर्ग के बीपीएल बेरोजगारों को प्रशिक्षण दिया जाने का कार्यक्रम जारी हुआ। इसके बाद काम के अवसर उपलब्ध करने की जिम्मेदारी विभाग को दी गई। जिसके लिए हर जनपद में जिला प्रबंधक के पद सृजित हैं। कांठ रोड स्थित आईटीआई में प्रशिक्षण केंद्र बना है। विभाग के रिकार्ड बताते हैं कि वित्तीय वर्ष 2022 से 2025 तक जिले को 1598 लोगों को लाभ देने का लक्ष्य मिला। जिसमें 1428 लोग प्रशिक्षित हुए और 755 को काम का मौका मिला। जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 210 का लक्ष्य है, जिसमें कुल 35 अभ्यर्थियों का पंजीयन हुआ है। योजना में 60 प्रतिशत धनराशि केंद्र और 40 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाती है। राज्यांश की व्यवस्था ग्राम्य विकास विभाग के बजट से होती है। विभाग के जिला प्रबंधक मित्रपाल का कहना है कि इस साल मार्च के आखिरी दिनों में लक्ष्य मिला। जिसके तहत 35 छात्राओं-युवतियों का चयन हुआ है। जिसके लिए पांच माह का प्रशिक्षण तय है। यहां का केंद्र महिलाओं के लिए है। जिन्हें हेल्थ केयर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बीपीएल सूची में सम्मिलित परिवार
मनरेगा योजना में एक वर्ष में कम से कम 15 दिन मजदूरी की हो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना से आच्छादित परिवार
अन्त्योदय अन्न योजना के कार्ड धारक परिवार
जनगणना 2011 के स्वतः समावेशन मानकों द्वारा आच्छादित
एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के परिवार का सदस्य
मानव तस्करी से पीड़ित, मल-कूड़ा उठाने वाले, ट्रांसजेंडर, पुर्नवासित बंधुवा मजदूर तथा कमजोर वर्ग के सदस्य।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play