एसडी संजय बने महाधिवक्ता, पदभार संभाला – Live Hindustan

पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता एसडी संजय को बिहार सरकार ने अपना नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। विधि विभाग ने गुरुवार की दोपहर उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की। शाम पौने चार बजे एसडी संजय ने हाईकोर्ट स्थित महाधिवक्ता चैंबर में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि पिछले 41 वर्षों से वकालत कर रहे हैं। राज्य सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार के विश्वास पर खड़ा उतरना है। एसडी संजय इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के रूप भारत सरकार का पक्ष रख रहे थे। उनका जन्म एक शिक्षित परिवार में हुआ। इन्होंने स्कूली शिक्षा सर गणेश दत्त पाटलिपुत्र स्कूल से की। स्नातक तक की पढ़ाई पीयू के वाणिज्य महाविद्यालय से हुई। इसके बाद दिल्ली के कैम्पस लॉ सेंटर से 1984 में कानून की डिग्री ली। उस जमाने के सीनियर एडवोकेट जीसी भारूका के अधीन वकालत शुरू की。
राज्य सरकार ने 2010 में हाईकोर्ट में मजबूती के साथ सरकार का पक्ष रखने के लिए अपर महाधिवक्ता का दायित्व सौंपा। लगातार चार वर्षों तक इस पद पर रहने के बाद पद त्याग कर प्राइवेट प्रेक्टिस करने लगे। कुछ माह के भीतर ही 2015 में हाई कोर्ट में केंद्र सरकार का पक्ष रखने के लिए पहली बार एडिशनल सॉलिसिटर जनरल का पद सृजन कर एसडी संजय को दायित्व सौंपा गया। दो टर्म रहने के बाद फिर से प्राइवेट प्रेक्टिस करने लगे।
11 सितम्बर 2024 को केंद्र सरकार ने पहले उन्हें सुप्रीम कोर्ट में तीन वर्षों के लिए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया। इसी बीच गत 14 जून को महाधिवक्ता पीके शाही ने स्वेच्छा से पद त्याग दिया। इसके बाद राज्य सरकार ने नये महाधिवक्ता के रूप में एसडी संजय का चयन कर अधिसूचना जारी की। बीसीआई के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा, बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा, अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News