काशीपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को नगर निगम सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
सम्मेलन में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, मेयर दीपक बाली, दर्जाधारी सीमा चौहान और प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक समेत अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य, गरीब कल्याण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यों का उल्लेख किया। आयुष्मान भारत योजना और निशुल्क राशन वितरण जैसी योजनाओं को सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया गया।
मेयर ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने संकल्पों को पूरा करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील शर्मा ने किया। सम्मेलन के बाद मेयर दीपक बाली के आवास पर टिफिन बैठक एवं सहभोज का आयोजन भी किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। यहां संयोजक डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी, ईश्वर चंद्र गुप्ता, पंकज मित्तल, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, पार्षद दीपा पाठक, मुकेश चावला, मनीष चावला, पवन यादव, साहब सिंह, राजीव सेतिया, अनिल डाबर, राधेश्याम प्रजापति, मोहन बिष्ट, अभिषेक कुमार, धीरज वर्मा, जेएस नरूला, अनिल कुमार, प्रिंस बाली, सुरेश सैनी, वैशाली गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play