Saif Ali Khan Live News Updates: बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान की हेल्थ पर लगातार अपडेट सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीती रात को एक अज्ञात शख्स पाइपलाइन की मदद से अभिनेता के घर में घुसा। इस मामले में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। सैफ अली खान भी ऑपरेशन के बाद खतरे से बाहर हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इस वक्त लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां अभिनेता का ऑपरेशन चल रहा है। गुरुवार को आधी रात में सैफ अली खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में चोरी का मामला सामने आया है। रात को तकरीबन 2: 30 बजे के आसपास अभिनेता के घर में एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से आया था।
गंभीर रूप से घायल हुए सैफ अली खान को तुरंत ही लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बांद्रा पुलिस पिछले कई घंटों से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही थीं। अब फाइनली पुलिस के हाथ सीढ़ियों से भागते हुए एक संदिग्ध की तस्वीर लगी है। सैफ अली खान पर हुए हमले पर सितारों से लेकर राजनीति की दुनिया से जुड़े लोग भी चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
Saif Ali Khan LIVE News Updates;
मेड ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात को 2 बजे कोई आवाज सुनाई दी। इसके बाद कमरे के बाहर परछाई नजर आई। फिर हमलावार ने मेड को चुप रहने की धमकी दी। वहीं, सैफ को देखते ही हमलावर ने वार कर दिया।
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को लीलावती अस्पातल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस करीना कपूर से मुलाका की और उनके परिवार का हेल्थ अपडेट जाना।
पुलिस की FIR में बड़ा खुलासा हुआ है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी ने 1 करोड़ रुपये की मांग की थी।
सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी का पहला वीडियो सामने आ गया है।
VIDEO | Attack on Saif Ali Khan: CCTV footage shows the alleged attacker fleeing the building through staircase.
(Source: Third Party)#SaifAliKhanInjured pic.twitter.com/VHpAenxFdu
सीसीटीवी फुटेज की मदद से सामने आ गई सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी हमलावर की पहली फोटो।
सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद करीना कपूर ने सबसे पहला फोन इब्राहिम खान को मिलाया था। इसके बाद उन्होंने अपनी ननद सोहा अली खान और कुणाल खेमू को फोन किया था।
सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद करीना कपूर का साथ देने के लिए करिश्मा के घर पर उनकी दोस्त अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा पहुंच गई हैं।
सैफ अली खान पर हुए हमले में आरोपी पर 331 (4), 331(6), 331(7), बीएनस की धारना 311, 312 के तहत पुलिस ने FIR दर्ज की है।
समाचार एंजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुंबई पुलिस ने न सिर्फ सैफ अली खान के घर में छानबीन की है, बल्कि उनके घर के पीछे जहां से आरोपी घुसा था, उसका भी चप्पा-चप्पा छाना है। वीडियो में एक व्यक्ति ये कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि चोर यहीं से घर में आया था।
#WATCH | Maharashtra: An investigation team arrives at the residence of actor #SaifAliKhan in Mumbai to carry out further probe into the attack on him. pic.twitter.com/iaBYpFDx48
सैफ अली खान मुंबई के खार-बांद्रा रोड पर स्थित सतगुरु शरण बिल्डिंग में रहते हैं, जिसे उन्होंने साल 2013 में 48 करोड़ की कीमत में खरीदा था। उनका ये टैरिस फ्लैट है।
द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस पूरे इंसिडेंट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, “ओह माय गॉड..ये बहुत ही शॉकिंग है। डियर सैफ आपके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं”।
नो एंट्री एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने सैफ पर हुए हमले पर एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्हें बहुत ही बहादुर बताया है। एक्ट्रेस ने लिखा, “सैफ अली खान के घर में उन पर हुए हमले की खबर से बहुत हैरान और दुखी हूं। उस बहादुर इंसान के बारे में बोलने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है, जिसने अपने परिवार को बचाने के लिए छह बार चाकू खाया। इस तरह की हिंसा स्वीकार्य नहीं है और बहुत ही डिस्टर्ब करने वाली है, खासकर उस जगह पर जो सबसे सुरक्षित होनी चाहिए। सैफ की जल्द से जल्द रिकवरी की दुआ करती हूं और शर्मिला आंटी, इब्राहिम, सोहा, सबा और बच्चों को इस मुश्किल घड़ी में मेरा पूरा समर्थन है। उन्हें न्याय मिले और उनके परिवार को इस घड़ी से लड़ने के लिए स्ट्रेंथ मिले।
Deeply shocked and saddened to hear about the attack on Saif Ali Khan in his own home. I have no words for the bravery of this man, who was stabbed six times while trying to protect his family. Such acts of violence are unacceptable and disturbing, especially in a place that… pic.twitter.com/ryzGbxLlYu
पीटीआई से बात करते हुए सैफ अली खान के को-स्टार रहें अभिनेता रवि किशन ने कहा, “ये बहुत ही दुखद है। वह मेरे दोस्त और सह-कलाकार रहे हैं… मुंबई पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही हैं और चोर जल्द ही पकड़ा जाएगा। उनकी स्पीड रिकवरी की कामना करता हूं”।
VIDEO | “It’s sad. He is my friend and fellow artist… Mumbai Police is investigating and the thief will be caught. I pray for his recovery,” says BJP MP and actor Ravi Kishan (@ravikishann) on knife attack on actor Saif Ali Khan.
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/zXKJcRXKpr
सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने न्यूज 18 से बातचीत करते हुए कहा, “सैफ अली खान के साथ हुई घटना के बारे में जानकर हैरान हूं। इस वक्त बस मेरे दिमाग में एक ही बात है कि बस उनके घाव ज्यादा गहरे न हो और वह जल्द से जल्द रिकवर कर लें”।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, “इसके बारे में पुलिस ने आपको सारी जानकारी दी हुई है। किस प्रकार का हमला है, उसके पीछे क्या है। किस प्रकार की मंशा से ये किया गया है। सारी जानकारी पुलिस दे चुकी है”।
#WATCH | Mumbai: On the attack on actor Saif Ali Khan, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, “Police has given you all details regarding this. What kind of attack is this, what is actually behind this and what was the intention behind the attack is all before you.” pic.twitter.com/8lMegAtxNJ
शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान पूरे मामले पर सामने आ गया है। पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा, कोई भी सुरक्षित नहीं है। आम लोगों की सुरक्षा का तो सवाल ही नहीं खड़ा होता है, जब सुरक्षा मिलने वाले मशहूर हस्तियों को ही सुरक्षित नहीं माना जा सकता है। अपराधियों के बीच कानून का कोई डर नहीं है। इस घटना ने सरकार को बेनकाब करने का काम किया है।
सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले को लेकर शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक्टर को लेकर चिंता व्यक्त की है और उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना भी की है। साथ ही उन्होंने सूबे की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
मुंबई पुलिस ने बताया कि जब अज्ञात व्यक्ति चोरी करने के इरादे से घर में घुसा तो सैफ अली खान और उनके बेटों के अलावा पत्नी करीना भी घर पर ही मौजूद थीं।
सैफ अली खान पर हुए इस अटैक के बारे में जानकर बहुत दुख पहुंचा है। मेरी प्रेयर उनके साथ है हैं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए। ब्रदर आप खुद को मजबूत रखो”।
पूजा भट्ट और करिश्मा तन्ना के अलावा रवीना टंडन ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, “सितारों के लिए कभी सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एरिया और सेलिब्रिटीज को टारगेट करना आम हो चुका है। बांद्रा में लगातार कभी एक्सीडेंट स्कैम, जमीन हड़पना, फेरीवाले माफिया, कब्जा करने वाली चीजें हो रही हैं। इस पर कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। कामना करती हूं सैफ तुम जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाओ”।
सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि अभिनेता सैफ अली खान के घर में काम करने वालीं उनकी हाउस हेल्पर एलीमा फिलिप्स उर्फ लीमा में पूछताछ में बताया कि उस वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था। मेड ने बताया कि उन्होंने ही घर में घुसते हुए सबसे पहले उस अज्ञात व्यक्ति को देखा था। उन्होंने आरोपी को रोकने की कोशिश की और हाथापाई के चक्कर में उनके हाथ पर चोट लग गई। उनकी चिल्लाने की आवाज सुनकर सैफ अली खान आए और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आरोपी के पास एक शार्प चीज थी, जिससे उन्होंने सैफ अली खान पर वार किया। आरोपी बिल्डिंग से भागने में सफल रहा, लेकिन CCTV फुटेज में वह कैप्चर हो गया। अभी तक आरोपी को ही बिल्डिंग में देखा गया है, लेकिन जांच के बाद कई चीजें साफ होंगी।
मीडिया से बातचीत करते हुए न्यूरोसर्जन डॉ नितिन डांगे ने सैफ अली खान के स्वास्थ्य पर अपडेट दी। उन्होंने कहा, “अज्ञात व्यक्ति के हमले के बाद सैफ अली खान को तकरीबन गुरुवार को आधी रात में 2 बजे के आसपास लीलावती अस्पताल में एड्म्मित किया गया था। रीढ़ की हड्डी में चाकू फंसने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई थी। चाकू को निकालने के लिए और लीक हो रहे स्पाइनल फ्लूइड को ठीक करने के लिए ये सर्जरी की गई है। प्लास्टिक सर्जरी टीम ने उनके बाएं हाथ में लगी चोट और गर्दन में लगी चोट का इलाज किया है। उनकी सभी सर्जरी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ श्रीनिवास कुड़वा की निगरानी में की गई है।
पूजा भट्ट ने सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “क्या ये अराजकता कभी रुकेगी मुंबई पुलिस”। उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से अपनी पोस्ट में ये आग्रह किया कि बांद्रा में पुलिस और ज्यादा तादाद में मौजूद होनी चाहिए, खासकर तब जब इसे उपनगरों की रानी कहा जाता है। इससे पहले कभी भी अनसेफ फील नहीं हुआ।
इब्राहिम और सारा अली खान के बाद पत्नी करीना कपूर खान भी मुंबई के लीलावती अस्पताल में पहुंची हैं। करीना कपूर के अलावा आलिया भट्ट भी उनका हालचाल लेने के लिए पहुंचीं।
#WATCH | Mumbai | Actor Kareena Kapoor Khan leaves from Lilavati Hospital
Her husband & actor Saif Ali Khan is admitted here following an attack on him by an intruder in his Bandra home pic.twitter.com/SAO2f9lxGa
करिश्मा तन्ना ने बताया कि सैफ अली खान को चाकू लगने के बाद वहां का पूरा माहौल कैसा था। उन्होंने कहा, “बिल्डिंग के नीचे बहुत सी मीडिया और पुलिसवाले हैं। ये घटना बांद्रा में रहने वाले लोगों के लिए एक वेकअप कॉल है। मैं अपनी सोसाइटी में सभी लोगों को ये कहती हूं कि सुरक्षा और ज्यादा बढ़ाई जानी चाहिए”।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने ऐसा संदेह जताया है कि सैफ अली खान पर अटैक करने वाले व्यक्ति का कनेक्शन घर की हाउस हेल्पर से था, जिन्होंने उन्हें घर में एंट्री दी थी।
मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, “आरोपी फायर इस्केप वाली सीढ़ियों का इस्तेमाल करके सैफ अली खान के घर में घुसा था। ये पूरी तरह से चोरी का मामला ही लग रहा है। हम आरोपी को गिरफ्तार करने पर काम कर रहे हैं। 10 टीमें बनाई गई हैं, जो इस मामले की छानबीन कर रही है। ये मामला बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है”। उन्होंने ये भी बताया कि एक आरोपी की पहचान हो चुकी है।
#WATCH | Over attack on Actor Saif Ali Khan,
Dixit Gedam, DCP Zone 9, Mumbai Police says, “Last night, “The accused used a fire escape staircase to enter Saif Ali Khans house. It appears to be a robbery attempt. We working to arrest the accused. 10 Detection teams are working… pic.twitter.com/g6oLZH9w7f
इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पुलिस वाले सैफ अली खान के घर के पीछे जहां AC लगा हुआ है, वह छानबीन कर रहे हैं। उन्हें संदेह है कि वह अज्ञात व्यक्ति वहीं से घर में घुसा है।
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सैफ अली खान को ICU में शिफ्ट किया गया है। वह खतरे से बाहर हैं। उनकी रीढ़ की हड्डी में 2.5 इंच की चाकू का टुकड़ा फंसा हुआ था। डॉक्टर ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी में चाकू घोंपा गया था। उनके हाथ और गर्दन पर गहरे घाव हैं।
Saif Ali Khan Live Update: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “सैफ अली खान पर हुआ अटैक चिंता का विषय है। मैं उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करती हूं। मुझे पूरा यकीन है कि कानून अपना काम करेगा। इस मुश्किल घड़ी में शर्मिला दी, करीना कपूर और पूरे परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।
सैफ अली खान की मेड को क्राइम ब्रांच ऑफिसर पूछताछ के लिए मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में लेकर आए। क्राइम ब्रांच अभी उनकी हाउस हेल्प का बयान दर्ज कर रहा है।
पुलिस ने जब छानबीन की तो CCTV में उन्हें बगल वाली बिल्डिंग में छठे फ्लोर पर एक संदिग्ध दिखाई दिया।
बांद्रा पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह के रूम में एक अनजान व्यक्ति था। उनके घर की हाउस हेल्पर ने जब अलार्म बजाया तो सैफ अली खान वहां आए। बीच बचाव में अज्ञात व्यक्ति ने सैफ अली खान पर चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में उनके घर की हाउस हेल्प भी घायल हो गई थीं।
लीलावती अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान की टीम ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, “सैफ अली खान की सर्जरी हो चुकी है और वह खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर की निगरानी में सैफ अली खान रिकवर कर रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित है और पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। हम डॉ नीरज उत्तमानी, डॉ नितिन डंगे और डॉ लीला जैन के साथ पूरी लीलावती टीम का शुक्रिया अदा करते हैं”।
साउथ के पॉपुलर एक्टर जूनियर एनटीआर अपने देवरा के को-स्टार पर हुए हमले से हैरान हैं। साथ ही, उन्होंने अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। एक्टर ने एक्स पोस्ट के जरिए पूर मामले पर हैरानी जाहीर की है।
Shocked and saddened to hear about the attack on Saif sir.
Wishing and praying for his speedy recovery and good health.
मीडिया से बात करते हुए फोरेंसिक विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि हमने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट एकत्र कर लिए हैं, बाकी जानकारी हमारे वरिष्ठ अधिकारी देंगे। सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास पर सभी कर्मचारियों से पूछताछ के बाद पुलिस को संदेह है कि हमलावर वहां काम करने वालों में से किसी एक का परिचित हो सकता है।
अभिनेता सैफ अली खान की टीम की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि वह अब खतरे से बाहर हैं। एक्टर की सर्जरी हो चुकी है और अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
भारतीय फिल्म और टीवी डायरेक्टर अशोक पंडित ने समाचार एजेंसी एनएनआई को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान के हमले पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, IFTDA इस हमले की निंदा करता है। चिंता इमारत की सुरक्षा एजेंसियों को लेकर है कि कैसे एक घुसपैठिया उनके घर तक पहुंच जाता है और घर में घुस जाता है, यह जांच का विषय है, जिसे देखने के लिए मुंबई पुलिस बहुत सक्षम है।
#WATCH | On the attack on actor Saif Ali Khan, Indian Film and Television Directors Association (IFTDA) president Ashoke Pandit says, “The attack on film star Saif Ali Khan in his own house is a matter of concern. IFTDA condemns this attack. The concern is about the security of… pic.twitter.com/BlATAyImZb
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान पिता सैफ का हालचाल लेने के लिए मुंबई के बांद्रा में स्थित लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं।
#WATCH | Mumbai | Sara Ali Khan and Ibrahim Ali Khan arrive at Lilavati Hospital, where their father & actor Saif Ali Khan is admitted after an attack on him by an intruder in his Bandra home pic.twitter.com/OO6YuE0kTX
पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान के घर की सीसीटीवी फुटेज भी निकाली है, जिसमें दो घंटे तक कोई बाहर आते-जाते नहीं दिखा। ऐसे में पुलिस को इस बात का संदेह है कि उन पर हमला करने वाला अनजान व्यक्ति पहले से ही घर में बैठा हुआ था।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें क्राइम ब्रांच के ऑफिसर्स दया नायक और डीसीपी विशाल ठाकुर सैफ अली खान के मुंबई बांद्रा स्थित सतगुरु शरण अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। मीडिया ने उनसे जानने की कोशिश की, लेकिन किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं जाहिर की।
VIDEO | Maharashtra: Mumbai Crime Branch officer Daya Nayak and DCP Vishal Thakur leave from actor Saif Ali Khan’s ‘Satguru Sharan apartment, Bandra.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/Oa31aYvABS
आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर अपने एक्स अकाउंट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “सैफ अली खान पर हुए हमले की खबर सुनकर शॉक्ड हूं। उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार को हिम्मत मिले।
सैफ अली खान के देवरा को-स्टार और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने सैफ पर चाकू से हुए हमले पर चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “सैफ अली खान पर हुए हमले की खबर को लेकर बहुत दुखी और शॉक्ड हूं। वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए इसके लिए प्रेयर करता हूं”।
सैफ अली खान के घर में ये घटना तकरीबन आधी रात को ढाई बजे हुई। इस खबर की जानकारी मिलते ही उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली खान सीधा उनके घर पहुंचें और तकरीबन उन्हें 3: 30 उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पीटीआई की एक खबर के मुताबिक, लोकसभा मेंबर और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने गुरुवार को सैफ अली खान पर उनके घर में हुए हमले पर चिंता व्यक्त की है और इसे एक चिंताजनक विषय बताया है। सुप्रिया सुले सैफ अली खान और करीना कपूर खान की काफी अच्छी दोस्त भी हैं। उन्होने सैफ के स्वास्थ्य पर अपडेट देते हुए बताया कि वह अस्पताल में हैं और सेफ हैं।
सैफ अली खान के लीलावती में ऑपरेशन के बीच उनकी टीम का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, “मिस्टर सैफ अली खान के घर पर चोरी करने की कोशिश की गई। अभी अभिनेता अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी चल रही है। उनके हाथ में चोट लगी है और परिवार के अन्य सदस्य बिल्कुल सही हैं। हम मीडिया और लोगों से ये गुजारिश करते हैं कि वह शांत रहें और किसी तरह की अटकलें न लगाए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है”।
डॉक्टर की परमिशन मिलने के बाद पुलिस करेगी सैफ अली खान का बयान दर्ज
सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने उनके घर में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ हो रही है।