श्रीराम कथा में बही भक्ति की धारा – Live Hindustan

लल्लू सिंह फार्म हाउस में आयोजित श्री राम कथा के तीसरे दिन की कथा वाचक ने राम जन्मोत्सव प्रसंग सुनाते हुए बताया जब भगवान प्रगट हुए, तो देवता भी आकाश से पुष्प वर्षा करने लगे। अयोध्या में चारों ओर उमंग का माहौल बन गया। कहा जो जितना भजन में स्वार्थी हो जाता है संसार के व्यवहार में परमार्थी हो जाता है। कथावाचक शांतनु महाराज ने बाल लीलाओं का श्रवण कराते हुए उनके रूप दर्शन का वर्णन किया।
नामकरण संस्कार की चर्चा करते हुए महाराज श्री ने कहा कि नाम संतों, बड़े बुजुर्गों और विद्वानों से पूछ कर ही रखना चाहिए, क्योंकि हमारे यहां पुरानी कहावत है यथा नाम तथा गुणः नाम से ही बालक में किस प्रकार के गुणों का निर्माण होने लगता है। इसीलिए वशिष्ठ जी ने चारों भाइयों का नामकरण विशेष प्रकार से किया। भगवान भाइयों के सहित गुरुकुल में पढ़ने गए इसलिए आज भी वह गुरुकुल वैदिक परंपरा प्रासंगिक है क्योंकि आज हम शिक्षित तो बन पा रहे हैं, लेकिन समझदार नहीं बना पा रहे हैं। शिक्षा और समझदारी में अंतर है। नए भारत का निर्माण यदि करना है शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की भी अत्यंत आवश्यकता है।
महाराज जी ने बताया कि भगवान विश्वामित्र जी के साथ जाकर उनके यज्ञ की रक्षा करते हैं अर्थात जिस को भी अपने जीवन रूपी यज्ञ कि यदि रक्षा करना है उसको राम और लक्ष्मण अवश्य साथ रखने होंगे। राम यानी सत्य, लक्ष्मण यानी वैराग्य। त्याग समर्पण तो जीवन में सत्य की सुगंध भी आनी चाहिए। वैराग्य समर्पण भी बनना चाहिए। भगवान ने मां अहिल्या का उद्धार किया है। कहा जीवन में जब भी कोई पाप हो जाए उसे छुपाना नहीं चाहिए। पाप छुपाने से भारी होता है। आपको किसी न किसी गुरु सम्मुख प्रकट करना चाहिए।
गुरुवार को कथा में मुख्य रूप से अखिल भारतीय अधिकारी श्रम सेवक संघ दिनेश सेमवाल, प्रान्त कारवा उत्तराखंड, वेदपाल प्रान्त सह संपर्क प्रमुख मेरठ, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, प्रदेश मंत्री भाजपा चंद्र मोहन सिंह, आयोजक अजय त्यागी आदि रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News