बुनकरों के आर्थिक स्थिरता पर शोध करने पहुंचीं छात्रा मौली – Live Hindustan

नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।  हेरिटेज स्कूल गुरुग्राम, हरियाणा समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र की 12वीं की छात्रा मौली सिन्हा बुनकरों की आर्थिक स्थिरता के विषय पर शोध करने नाथनगर पहुंची हैं। चंपानगर पहुंचकर उन्होंने अलग-अलग बुनकरों से  कई बिंदुओं पर सवाल पूछा और उनकी आर्थिक स्थिति और उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भविष्य के बारे में जानकारी ली। मौली सिन्हा ने बताया कि भागलपुर के बुनकरों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ बुनकरों तक नहीं पहुंच रहा है। जिसकी वजह से आने वाले भविष्य में बुनकरों के बच्चे बुनकरी को छोड़कर दूसरे क्षेत्र में अपने भविष्य को तलाश रहे हैं।भागलपुर
के चंपानगर स्थित कई बुनकरों के यहां बातचीत करने के बाद यह लग रहा है कि उनकी जिंदगी का गुजारा उनके परिवार के बाकी सदस्यों के साथ ठीक से नहीं हो पा रहा है। जबकि उनके पारंपरिक कार्य में पूरे परिवार की भूमिका दिख रही है। इसके बाद भी उनके जीवन में आर्थिक और अस्थिरता है। बिहार सरकार को बुनकरों से सीधा संवाद कर उनकी जिंदगी में आ रही चुनौतियों को लेकर योजना बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना चाहिए। साथ ही साथ उनके बच्चे भी भविष्य में बुनकरी करें इसके लिए उन्हें स्किल ट्रेनिंग के साथ-साथ पारंपरिक रेशम के उत्पादन को बढ़ाते हुए बड़ा बाजार मुहैया कराने की जरूरत है। बुनकरों की सबसे बड़ी समस्या उनके उत्पादों को बेचने के लिए बाजार उपलब्ध नहीं होना है। 
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News