400 एनसीसी कैडेट्स सीखेंगे देशभक्ति का पाठ – Live Hindustan

हाथरस: आरपीएम डिग्री कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम शर्मा के सुदृढ़ नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में और 9 यूपी बटालियन, एनसीसी हाथरस के तत्वावधान में 10 दिवसीय (सीएटीसी -41) कैंप का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर 17 जून से शुरु हो गया जोकि 26 जून तक आयोजित किया जाएगा। 400 कैडेट्स को सैन्य अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति और शारीरिक दक्षता से जुड़े विशेष प्रशिक्षण दिए जाएंगे। गुरुवार को कर्नल सचिन वशिष्ठ,कमांडिंग अफसर 9 यूपी बटालियन एनसीसी, हाथरस ने कैडेट्स को सेनाओं के महत्व और अनुशासनपूर्ण जीवनशैली के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के अवसरों के बारे में प्रेरणादायी विचार साझा किए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्नल सचिन वशिष्ठ,कमांडिंग ऑफिसर, कर्नल पवन कुमार,एडीएम ऑफिसर, सूबेदार मेजर मानवेंद्र सिंह, सूबेदार धर्मेंद्र सिंह,ट्रेनिंग एसए, सूबेदार सुरेश सिंह,ट्रेनिंग जेसीओ, हावलदार प्रमोद सिंह,ट्रेनिंग एनसीओ, बीएचएम हावलदार सतेंद्र सिंह, एएनओ कैप्टेन डॉ. गोपाल प्रसाद और समस्त पीआई स्टाफ तथा आर पी एम डिग्री, हाथरस की ओर से लेफ्टिनेंट प्रवीण शर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कमांडिंग अफसर कर्नल सचिन वशिष्ठ ने इस अवसर पर कहा कि कैंप से तैयार हुए कई एनसीसी कैडेट्स ने आगे चलकर भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों में सेवा कर देश का नाम रोशन किया है।कैंप का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News