Total Tv
totaltv.in
P.V. Sindhu News: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी. वी. सिंधु ने जापानी की 46वें नंबर की खिलाड़ी मनामी सुइजू आसानी से हराकर इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।पी. वी. सिंधू ने मनामी सुइजू को 21-15, 21-13 से हराया। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू अब पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से भिड़ेंगी।
खेल के बाद मीडिया से उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मैंने पहली बार उनके साथ खेला है। मुझे खुशी है कि मैं अपना 100 फीसदी दे पाई।”उन्होंने आगे कहा, “अभी मेरे लिए एक समय में एक मैच ही काफी हैमहिला एकल में सिंधू ने शानदार शुरुआत की और वे ब्रेक तक 11-6 से आगे थी।
हालांकि सुइजू ने थोड़े समय के लिए अंतर को 11-13 और 13-14 तक कम कर दिया लेकिन सिंधू हमेशा बढ़त बनाए रहीं।भारतीय खिलाड़ी जल्द ही 20-14 से आगे हो गईं और सुइजू के नेट में हिट करने पर सिंधू ने गेम जीत लिया।दूसरे गेम में सिंधू ने 5-0 की बढ़त बना ली और ब्रेक तक वे 11-2 से आगे थीं। इसके बाद सुइजू के पास भारतीय खिलाड़ी के दबाव का कोई जवाब नहीं था।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us