21 जून को पुन: होने वाली नीट को सकुशल तरीके से कराने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कैंट के कोबरा ऑडिटोरियम में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरवाइजर, आब्जर्वर व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने गोपनीय सामग्री को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही प्राप्त कराने को कहा। परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं कराने के लिए कहा। उन्होंने सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को फ्रिस्किंग, बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन, ड्रेस कोड तथा परीक्षा केंद्र में ले जाने वाली सामग्री तथा वर्जित सामग्री की जांच को निर्देशों के अनुसार कराए जाने के निर्देश दिए। सभी परीक्षा केंद्रों पर अधिकृत व्यक्ति का ही प्रवेश हो। उन्होंने सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। रेलवे व परिवहन विभाग को परीक्षार्थियों के आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस एडीएम सिटी सत्यम मिश्र व अन्य अफसर मौजूद रहे.
एनटीए की गाइड लाइन के अनुसार, परीक्षा हॉल के अंदर पारदर्शी पानी की बोतलें ले जाने की अनुमति है। बारिश या खराब मौसम के कारण होने वाले नुकसान से बचाने के लिए अपने एडमिट कार्ड पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में ले जा सकते हैं। धार्मिक प्रतीक जैसे कलावा, पगड़ी, हिजाब या इसी तरह की अन्य चीजें पहनने की अनुमति है। कोशिक करें की हाफ स्लीव्स के कपड़े पहनें। चप्पल और कम हील वाले फुटवियर पहनें। ऊंची हील वाले जूते-चप्पल पहनने वाले परीक्षार्थी की अतिरिक्त या विशेष जांच की जा सकती है। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की सख्त मनाही है। धातु की वस्तुएं, बड़े बेल्ट बकल, भारी आभूषण अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play