.जागरूकता के अभाव में हम अपने अधिकारों से अनजान:जिलाध्यक्ष – Live Hindustan

बेतिया। पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज की जिला इकाई द्वारा रेड क्रॉस भवन में शुक्रवार को ‘नागरिक स्वतन्त्रता: दिशा एवं दशा’ विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विश्वनाथ झुनझुनवाला ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय नागरिक स्वतन्त्रता का संरक्षक है। जानकारी और जागरुकता के अभाव में हम अपने अधिकारों से अनजान हैं।

मुख्य अतिथि जेपी सेनानी नंदलाल ने कहा कि आपको अपने अधिकार के लिए सचेत रहना होगा। अंधविश्वास और रुढ़िवादिता अब भी हमें जकड़े हुई है। भेदभाव रहित समाज ही नागरिक स्वतन्त्रता की नींव है। वहीं मुख्य वक्ता पीयूसीएल के राज्य सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने कहा कि वास्तविक नागरिक स्वतंत्रता केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि हाशिए पर मौजूद वर्गों और महिलाओं को भी समान अवसर एवं अधिकार मिले। इस दिशा में अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।

विशिष्ट वक्ता टीईटी शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं चाय पे चर्चा टीम के सचिव सुनील तिवारी एवं बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शाखा प्रबंधक विकास शुक्ल ने नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों पर अपनी बात रखी। संचालन एवं विषय प्रवेश करते हुए जिला सचिव डॉ. रमेश कुमार ने पीयूसीएल की पृष्ठभूमि एवं कार्य को बताया। धन्यवाद ज्ञापन राज्य परिषद सदस्य डॉ. मदन बनिक ने किया।

कार्यक्रम को आजीवन सदस्य जगदेव प्रसाद, शिक्षक राहुल कुमार झा, ददन पासवान ने संबोधित किया। मौके पर संयुक्त सचिव इमरान कुरैशी, सदस्य डॉ. श्याम चंद्र गुप्त, अरुण कुमार वर्णवाल, पिंकी देवी, विशेष आमंत्रित सैयद शकील अहमद, अनुज कुमार, अर्चना कुशवाहा, अभिनव आयुष्मान, तारिक हुसैन, धनंजय पाण्डेय, कृष्णा प्रसाद, हामिद रजा, सुजीत कुमार राय आदि उपस्थित थे।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News