संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। सार्वजनिक तौर पर थप्पड़ मारने के प्रतिशोध की आग में जल रहे मुख्य आरोपी नासिर ने सरे बाजार आनंद की हत्या करने की ठान ली थी। वारदात में नासिर का साथ निभाने वाले दोस्त भी कातिल बन गए। मुख्य आरोपी की करतूत की पोल उसकी मोबाइल की चैटिंग से भी खुली है। पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका की भी तैयारी में जुट गई है।
सीओ सर्वदवन सिंह के मुताबिक पूछताछ में मुख्य आरोपी 21 वर्षीय नासिर ने बताया कि उसने दो-तीन लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। मृतक के रिश्तेदार की एक लड़की से भी मोबाइल पर बातचीत करता था। वे आपस में वाट्सएप पर चैटिंग से भी कुछ बात किए थे। उनकी आपस में बातचीत होने की जानकारी आनंद को हो गई थी। उसके बाद आनंद ने सिम तोड़ दिया था। बातचीत करने की बात को लेकर आनंद, रोहित और इंद्रेश ने उसे डांटा फटकारा था। इसी बीच 06 जून 2026 को आनंद की पट्टीदारी में लड़की की शादी थी। शादी में नासिर भी गया हुआ था । शादी में आनंद के परिवार की औरतें नाच गा रही थी। उसी में नासिर भी नाचने लगा था। यह उसके परिवार वालो को बुरी लगी थी। आनंद ने सबके सामने नासिर को डॉटा फटकारा था और उसे थप्पड़ मार दिया था। वहां पर आनंद को जान से मारने की धमकी भी दिया था। सार्वजनिक तौर मौजूद लोगों के सामने उसकी काफी बेइज्जती हुई थी। अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए नासिर प्रतिशोध में सुलग रहा था। तब उसने अपने दोस्त निरहू उर्फ साकिर अली व जैगम उर्फ अजमल हुसेन को मामले के बारे में बताकर आनंद से बदला लेने के बारे में राय मशविरा किया था। उन लोगों ने आपस में तय किया था कि आनंद जिस दिन बाजार में दिख जाएगा, उस दिन सबके सामने उसकी हत्या करके अपना बदला ले लेना है। उसी दौरान 18 जून 2026 को शाम को 7 से 8 बजे के बीच आनंद अपने चचेरे भाई रोहित के साथ बभनी चौराहे पर सामान लेने के लिए आया हुआ था। बभनी चौराहे से सामान लेकर दोनों घर वापस जाने के लिए अपनी बाइक के पास गए थे। उसी दौरान रोहित लघुशंका करने चला गया था और आनंद अपनी बाइक को घुमा रहा था । तब नासिर अपने दोस्त जैगम उर्फ अजमल हुसेन व निरहू उर्फ साकिर अली के साथ आनंद के पास गया था। जैगम उर्फ अजमल हुसेन ने उसे तत्काल मुर्गा काटने वाला चाकू दिया था । उसके बाद उसके दोस्त निरहू उर्फ साकिर अली तथा जैगम उर्फ अजमल हुसेन ने आनंद को जल्दी से दोनो तरफ से पकड़ लिया। नासिर भी तेजी से आनंद का बाल पकड़ कर उसका सिर पीछे झुकाकर मुर्गा काटने वाले चाकू से उसकी गला रेतकर हत्या कर दिया था। इस घटना को चौराहे पर मौजूद लोगो ने देखा था तथा कुछ देर में पुलिस भी आ गई थी। वह पकड़े जाने के डर से भाग गया था।
खुद की डीपी पर लगाया है पिस्टल
सीओ सर्वदवन सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी नासिर की मोबाइल की जांच पड़ताल में कई अहम जानकारी हासिल हुई है। उसने कई लड़कियों से चैटिग कर बातचीत की है। इसके अलावा वीडियो कालिग की है। खुद की डीपी पर पिस्टल लगा रखा है। पिस्टल रखना उसका शौक था। ऐसी बात भी सामने आई है। इसकी गहराई से छानबीन की जाएगी।
तीन आरोपी जेल भेज दिए गए। मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है। आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका की भी कार्रवाई कराई जाएगी।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवायी की पैरवी कराई जाएगी। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा हो,इसके लिए मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन समन्वय कर प्रभावी पैरवी करेंगी। पीड़ित परिवार को शासन से अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
संदीप कुमार मीना, एसपी
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play