Aaj 21 June ka Mausam: आज बदलेगी दिल्ली-NCR की फिजा, देश में जगह-जगह पर बारिश आंधी का अलर्ट – India.Com

मानसून की बाट देख रहे देश के ज्यादातर हिस्सों के किसान और आम लोगों के लिए अच्छी खबर है. 8 जून को ही तेलंगाना पहुंच चुका मानसून यहीं ठहर गया था और इसकी चाल सुस्त या धीमी हो गई थी, लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर इसके सक्रिय होने के संकेत दिए हैं. यह अब उत्तर भारत की ओर की ओर आगे बढ़ेगा.

इस कड़ी में 23 जून तक इसके छत्तीसगढ़ पहुंचने की उम्मीद है. IMD ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के लिए जरूरी सिस्टम एक्टिव हो गया है.

इस बीच दिल्ली-NCR समेत यूपी और बिहार के लोगों को रविवार को तेज गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है. यहां प्री-मानसून शॉवर (मानसून आने से पहले की बारिश) की आशंका बनी हुई है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक यूपी, बिहार समेत 23 राज्यों में तेज बारिश, बिजली गिरने और इन इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.

आज दिल्ली और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. यहां हवाएं 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक चलने की उम्मीद है. इस बीच शहर का तापमान 39°C से 29°C के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों- मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. इस दौरान यहां भी 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. समूचे यूपी में कमोबेश यही स्थिति रहेगी और कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भी ऐसा ही अनुमान है.
बिहार झारखंड की बात करें तो पटना, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर समेत कई जिलों में 21 से 22 जून (रविवार और सोमवार) तक तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. यहां हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे (तेज आंधी) तक रहने की संभावना जताई गई है. झारखंड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग और पलामू समेत कई जिलों में 21 से 23 जून तक तेज बारिश और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान की चेतावनी जारी है.

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद और हुगली में 21 से 23 जून के बीच भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. कोलकाता का तापमान 35 से 28 डिग्री के आसपास रह सकता है. वहीं दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने और ओले पड़ने की भी संभावना जताई गई है. IMD ने लोगों को जलभराव वाले इलाकों और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है.
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम चुनौतीपूर्ण रह सकता है. जम्मू, पुंछ, अनंतनाग और कुपवाड़ा में भारी बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चल सकती है. हिमाचल के कुल्लू, कांगड़ा, शिमला और ऊना में 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज तूफान की संभावना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News