बखरी, निज संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी मई 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में 101 अनुमंडलों में बखरी डीसीएलआर कार्यालय को पूरे राज्य में 11वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि राज्य के टॉप-25 अनुमंडलों की सूची में बेगूसराय जिले से बखरी एकमात्र अनुमंडल शामिल है। जानकारी के अनुसार भूमि संबंधी मामलों के निष्पादन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, बीएलडीआर, ऑनलाइन सेवाओं के निष्पादन तथा राजस्व प्रशासन से जुड़े विभिन्न मानकों के आधार पर यह रैंकिंग तैयार की गई है।
बखरी अनुमंडल का राज्य स्तर पर 11वां स्थान प्राप्त करना यहां की राजस्व प्रशासनिक व्यवस्था की बेहतर कार्यशैली को दर्शाता है। गौरतलब है कि पिछले लगभग एक वर्ष से बखरी में भूमि सुधार उपसमाहर्ता का अतिरिक्त प्रभार एसडीओ सन्नी कुमार सौरव के पास था। उनके नेतृत्व में राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन में तेजी लाई गई तथा लंबित मामलों के निपटारे पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं, मई माह के अंतिम सप्ताह में अनुमंडल राजस्व अधिकारी ललित कुमार सिंह ने बखरी में योगदान करते हुए भूमि सुधार उपसमाहर्ता का प्रभार ग्रहण किया है।
अधिकारियों एवं कर्मियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में भी राजस्व प्रशासन की कार्यक्षमता में और सुधार होगा तथा आगामी रैंकिंग में बखरी और बेहतर प्रदर्शन करेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play