अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, – Live Hindustan

पेज चार की खबर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, मानव भारती हेरिटेज विद्यालय में छात्रों, शिक्षकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास कैप्टन मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में हुए विभिन्न आसन व प्राणायाम भभुआ, नगर संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चांद स्थित मानव भारती हेरिटेज विद्यालय में रविवार को विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन तथा योग के प्रति जागरूकता विकसित करना था। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के खेल प्रशिक्षक कैप्टन मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक महत्व की जानकारी देते हुए नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उनके मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार पांडेय ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की प्रभावशाली जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत तथा सकारात्मक सोच वाला बनाता है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, खेल और योग आधारित गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में स्वस्थ जीवन एवं संतुलित दिनचर्या अपनाने का संदेश दिया गया। फोटो- 21 जून भभुआ-18 कैप्शन- चांद के मानव भारती हेरिटेज विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास करते छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्काउट-गाइड ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भभुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 2 बघेल उच्च विद्या मंदिर, घटांव परिसर में स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला संगठन आयुक्त स्काउट दिलीप कुमार के मार्गदर्शन एवं रोवर अजय कुमार प्रजापति के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड के प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग अपनाने तथा अपने दैनिक जीवन में इसे शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। योग कार्यक्रम में स्काउट दल के अनीश कुमार सिंह, सुमित कुमार रावत, नितिश, राकेश, जाकिर, एमडी मनीष एवं अर्जुन तथा गाइड दल की सीनियर गाइड अंजली कुमारी, मनीषा कुमारी, संतोषी कुमारी, नभ्या, राधा, रूनी, खुशी एवं सोनाली ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है。

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News