उन्नाव, संवाददाता। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) चारों केन्द्रों पर शांति और शुचिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी के निगरानी में पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ अभ्यर्थियों ने सवालों के उत्तर लिखे। परीक्षा देकर निकले तमाम अभ्यर्थी भौतिक विज्ञान तो कई रसायन विज्ञान के प्रश्नों की कठिनाई से उलझने की बात करते दिखे। जबकि जीव विज्ञान की परीक्षा में 80 फीसदी अभ्यर्थियों ने बेहतर नतीजे पर सहमति जताई। इस दौरान डीएम घनश्याम मीना, एसपी जय प्रकाश सिंह ने निरीक्षण करके परीक्षा की हकीकत जांची।परीक्षा केन्द्र डीएसएन डिग्री कालेज, अटल बिहारी इंटर कालेज, जीजीआईसी और केन्द्रीय विद्यालय दही चौकी में परीक्षा टाइम से करीब दो घंटे पहले ही रविवार को अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
परीक्षा में पंजीकृत 1241 अभ्यर्थियों में 1123 ने उपस्थिति दर्ज कराई जबकि 118 ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि कई सवाल उलझाने वाले रहे, मगर ओवरऑल पेपर अच्छा गया है। भौतिक और रसायन विज्ञान के प्रश्नों ने काफी उलझाए रखा। वहीं परीक्षा पर सख्ती बनाए रखने के लिए चार सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती केन्द्रों पर बनी रही। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने केन्द्रों की पहरेदारी में पूरी सतर्कता से डटे रहे। परीक्षा केन्द्रों पर बिना कार्ड के कोई भी अतिरिक्त कर्मचारी को प्रवेश नहीं कराया गया। सभी डिजिटल उपकरणों को उतरवाकर अंदर प्रवेश दिया गया।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play