संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा अतिरिक्त वेटेज – Live Hindustan

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार ने विभिन्न कार्यालयों में संविदा, दैनिक वेतनभोगी और आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मियों को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। उक्त कर्मियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अतिरिक्त वेटेज देने का प्रस्ताव है, जिससे उनके नियमितीकरण का मार्ग प्रशस्त हो सके।
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर विधि और वित्त विभाग को सहमति के लिए भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार तीन साल से अधिक समय से कार्यरत कर्मियों को प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने पर कुल पूर्णांक में 0.15 फीसदी से लेकर अधिकतम 15 फीसदी तक का अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा। अतिरिक्त वेटेज की गणना सेवा अवधि के आधार पर होगी। जानकारी के मुताबिक, कार्मिक विभाग के तैयार प्रस्ताव में 36 माह यानी 03 साल तक की सेवा देने वाले कर्मियों को प्रतियोगिता परीक्षा के कुल पूर्णांक में कोई वेटेज नहीं मिलेगा। 37 माह का कार्यकाल पूरा होने पर 0.15 फीसदी, 40 माह पर 0.60 फीसदी, 60 माह पर 3.60 फीसदी, 120 माह पर 12.60 फीसदी और 136 माह या उससे अधिक की सेवा पर 15 फीसदी वेटेज मिलेगा। हालांकि किसी भी स्थिति में यह वेटेज 15 फीसदी से अधिक नहीं होगा।
50 प्रतिशत कर्मचारी आच्छादित होंगे। इस प्रस्ताव के पीछे राज्य सरकार का तर्क है कि उक्त कर्मियों को उनके कार्य अनुभव, विभागीय प्रणाली की समझ और कार्यदक्षता के आधार पर यह लाभ दिया जाना उचित है। इस निर्णय से सचिवालय, क्षेत्रीय कार्यालयों तथा विभिन्न बोर्ड-निगमों में कार्यरत हजारों कर्मियों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। एक आंकड़े के मुताबिक, राज्य सरकार में उक्त कर्मियों की संख्या करीब एक लाख के आसपास है। इसमें संविदा/अनुबंध कर्मियों की संख्या करीब 50 हजार, आउटसोर्सिंग के 35 हजार और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों की संख्या 15 हजार के करीब है। राज्य सरकार के उक्त प्रस्ताव से करीब 50 प्रतिशत कर्मचारी आच्छादित होंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो: नितेश ओझा पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे हिन्दुस्तान रांची में ब्यूरो की टीम में बतौर वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव नितेश ओझा झारखंड के प्रिंट मीडिया जगत के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नितेश ओझा, हिन्दुस्तान रांची के ब्यूरो टीम में बतौर वरीय संवाददाता के रूप में काम कर रहे हैं। इस रूप में रहते हुए वे राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों जैसे – कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, खान एवं भूतत्व, पर्यटन, पेयजल एवं स्वच्छता, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले सहित ब्यूरोक्रेसी जैसे महत्वपूर्ण बीट की खबरों को कवर करते हैं। खबरों को लिखने के साथ सोशल मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ पाठकों की रुचि की खबरों को प्रकाशित करने में उन्हें बेहतर कुशलता हासिल है।
करियर का सफर नितेश ओझा ने अपने करियर की शुरुआत नई दिल्ली से की। दिल्ली विश्वविद्यालय से 2013-14 में पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने के बाद इन्होंने नई दिल्ली में ही हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी से अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद अपने गृह जिला रांची में न्यूज विंग, लगातार वेब पोर्टल जैसे डिजिटल मीडिया में इन्होंने बतौर संवाददाता के रूप में काम किया। प्रतिष्ठित प्रिंट मीडिया में उनकी पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक भास्कर, रांची से शुरू हुई। यहां नितेश ओझा ने खनन, सड़क, शिक्षा आदि में इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हुए कई बेहतरीन खबरें निकालीं। तीन फरवरी 2024 से वे हिन्दुस्तान से जुड़कर लगभग हर दिन विशेष खबरें दे रहे हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News