Feedback
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले तेजी दिखाते हुए आरोपी को वारदात के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपी को दबोच लिया. जानकारी के अनुसार 21 जून 2026 को पीड़ित परिजनों ने थाना नानौता में तहरीर देकर विक्की उर्फ विकास राणा पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी.
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दर्ज हुआ था मुकदमा
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में थाना नानौता पुलिस की टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया. पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी विक्की उर्फ विकास राणा पुत्र केहर सिंह को कस्बा नानौता के संजय चौक से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी से आवश्यक पूछताछ भी की.
24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस के अनुसार आरोपी गांव भारी, थाना नानौता का निवासी है. उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 138/2026 में धारा 65(1), 351(2) बीएनएसएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की आगे की जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को कानून के अनुसार दंड दिलाया जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू